Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इस साल का आखिरी सूरज देखेंगे इस शहर के लोग, जानें क्या है मामला
Alaskan town Utqiagvik won't see the sun for two months: सूर्य के बिना जीवन की कल्पना कर पाना मुश्किल है। सूर्य ही जीवन की धुरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां सूर्य कई कई दिन, कई कई हफ़्तों के लिए नजर ही नहीं आता है।
उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में अंदाजा लगाइये जब कभी धूप नहीं निकलती है तो कैसा लगता है। अलास्का का एक छोटा सा क़स्बा है उटाकियागविक (पूर्व में जिसे बैरो के नाम से जाना जाता था) और ये 18 नवंबर 2023 को इस साल का आखिरी सूर्यास्त देखने वाला है।

दो महीनों तक नहीं होंगे सूर्य के दर्शन
उटाकियागविक में अब अगले दो महीनों तक सूरज की रोशनी देखने को नहीं मिलेगी। दरअसल ये अपने अंधेरे के वार्षिक चरण में प्रवेश कर रहा है। इस घटना को ध्रुवीय रात के नाम से जाना जाता है जो हर बार सर्दियों में होता है। उटाकियागविक आर्कटिक सर्कल के उत्तर में स्थित है।
अलास्का के उटाकियागविक कस्बे में ऐसा क्यों होता है?

19 नवंबर से अगले 65 दिनों के लिए उटाकियागविक बिना सूर्य की रोशनी के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि धरती अपनी धुरी पर साढ़े 23 डिग्री झुकी हुई है। पृथ्वी की धुरी झुकी हुई होने की वजह से अलास्का शहर में सर्दियों के मौसम में हैरान कर देनी वाली घटना हर साल होती है। अब यहां अगले साल 23 जनवरी 2024 को सूरज के दर्शन होंगे।
पोलर नाईट या ध्रुवीय रात एक सामान्य घटना है जो सर्दियों के मौसम में उटाकियागविक और आर्कटिक घेरे के अंदर आने वाले दूसरे शहरों में देखने को मिलती है। यह झुकाव ऐसा बनता है कि सूर्य के डिस्क में से कोई भी क्षितिज के ऊपर दिखाई नहीं देता है।
ये तो हम सभी जानते हैं कि रात के समय सूरज नहीं दिखता है। मगर इस धरती पर कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जहां पर आधी रात में कुछ समय के लिए सूर्य चमकता हुआ नजर आता है। वस्तुत: यहां रात होती ही नहीं है।
उटाकियागविक में कैसा रहेगा मौसम?
पोलर नाइट के दौरान उतकियागविक के स्थानीय लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ती है। इस दौरान जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो जाता है और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। नवंबर से जनवरी तक यहां का तापमान काफी नीचे रहता है। यह लुढ़क कर माइनस 23 डिग्री तक चला जाता है। इसके साथ ही यहां विजिबलिटी भी काफी कम हो जाती है।
उटाकियागविक को लेकर जश्न का माहौल
अलास्का के उटाकियागविक शहर के लोगों को हर साल होने वाले पोलर नाईट की आदत हो चुकी है और वो इसे सेलिब्रेट करते हैं। जिस दिन सूरज अस्त होता है उस दिन सभी जश्न मनाते हैं। वहीं दो महीने बाद सूर्य निकलने का स्वागत भी वो बड़े हर्षोल्लास के साथ करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











