Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
बकरीद के मौके पर वायरल हुई 'डोनाल्ड ट्रम्प' भैंस, ब्राउन हेयर और 700 किलो है वजन, देखें वीडियो
Donald Trump Buffalo: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्यौहार आने ही वाला है। ऐसे में त्यौहार की तैयारी भी जोरों शोरों से चल रही है। लेकिन इस मौके पर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दुर्लभ एल्बिनो यानी सफेद भैंस तेजी से वायरल हो रही है और इस भैंस का नाम डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा गया है। खास बात यह है कि इस भैंस के बाल सुनहरे रंग के हैं, जो डोनाल्ड ट्रंप से मिलते हैं। साथ ही, इसका वजन 700 किलो ग्राम है, जिसके कारण इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है और यह भैंस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्यों वायरल हो रही है यह भैंस?
भारत में आमतौर पर भैंसों का रंग भूरे या काले रंग का होता है। बांग्लादेश में मिली यह भैंस कुछ अलग है। इसका रंग हल्के सफेद यानी क्रीम रंग का है। साथ ही, इस भैंस का वजन 700 किलो ग्राम है, जो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप जैसा लुक
इस भैंस की तुलना डोनाल्ड ट्रंप से इसलिए भी की जा रही है, क्योंकि इस भैंस का रंग हल्के सुनहरे रंग यानी क्रीम कलर का है। साथ ही, इसकी नाक गुलाबी रंग की है। यह भैंस लोगों के बीच इसलिए भी उत्सुकता बढ़ा रहा है। क्योंकि इसके बालों का रंग हल्के सुनहरे रंग का हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हेयर स्टाइल से मिलता जुलता हैं। इसलिए फार्म के मालिक ने इसका नाम डोनाल्ड ट्रंप रखा है।
Meet “Donald Trump” — The 700 KG Buffalo That Looks Strangely Similar to The US President#DonaldTrump #Bangladesh pic.twitter.com/0IzSioFpC8
— Smriti Sharmaa (@SmritiSharma_) May 17, 2026
डोनाल्ड ट्रंप नाम नाम रखने की ये है खास वजह
त्योहारों के मौके पर इन जानवरों का नाम किसी मशहूर खिलाड़ी, राजनेता या सेलिब्रिटी के नाम पर इसलिए रखा जाता है, ताकि मार्केट में यह नाम तेजी से वायरल हो और लोग इन जानवरों को खरीदने के लिए उत्सुक भी हो। ऐसे में कहा जा सकता है कि इन जानवरों का नाम मशहूर नाम पर केवल मार्केट में ग्राहकों को लुभाने के लिए रखा जाता है।
क्या होता है एल्बिनो भैंस?
एलबिनो शरीर में एक अनुवांशिक स्थिति होती है, जिसमें शरीर में मेलानिन की कमी होने लगती है। इसी मेलानिन की कमी के कारण शरीर भूरे या काले रंग के बजाय सुनहरे रंग का हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications