Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
कभी कमाते थे 3500 रुपए, आज हैंअरबों की संपति, लग्जरी कार से लेकर प्राइवेट जेट के हैं मालिक हैं अल्लू अर्जुन
allu arjun bail granted: फिल्म 'पुष्पा 2- द रूल' के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट ने चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दी। हालांकि, हिरासत के बाद उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी। अल्लू अर्जुन अपनी शानदार परफॉर्मेंस, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन डांस के लिए मशहूर हैं।
उन्होंने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और अमिट पहचान स्थापित कर, दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 2003 में गंगोत्री से डेब्यू करने वाले अल्लू अर्जुन 2021 में पुष्पा: द राइज़ के साथ पैन इंडिया स्टार बने। हाल ही में दुबई के मैडम तुसाद में अल्लू अर्जुनके मोम के स्टैच्यू का अनावरण किया गया।

460 करोड़ की हैं नेटवर्थ इतनी संपति
अल्लू अर्जुन सिर्फ अपने फिल्मी करियर के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगे निवेशों के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 460 करोड़ रुपये है, जो पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ी है। इस बढ़त का श्रेय उनके रियल एस्टेट और अन्य बिजनेस में भारी निवेश को जाता है। आज अल्लू अर्जुन हर फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता को बताता है। दिलचस्प बात यह है कि अपने करियर की शुरुआत में वह एक एनिमेटर के रूप में काम करते थे, जहां उन्हें केवल 3,500 रुपये की सैलरी मिलती थी।
इतने वेंचर के हैं मालिक
अल्लू अर्जुन एक्टिंग के साथ कई बिजनेस वेंचर्स में सक्रिय हैं। वह गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस के सह-मालिक हैं, जो तेलुगू सिनेमा का बड़ा नाम है। 2022 में उन्होंने हैदराबाद में अल्लू स्टूडियो लॉन्च किया, जो फिल्म निर्माण के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस है। जून 2023 में उन्होंने अमीरपेट में एएए सिनेमाज की शुरुआत की, जो प्रीमियम थिएटर अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा, अल्लू अर्जुन हैदराबाद के जुबली हिल्स में अमेरिकी स्पोर्ट्स बार और रेस्टोरेंट श्रृंखला बफेलो वाइल्ड विंग्स की फ्रेंचाइजी के भी मालिक हैं। उनकी उद्यमशीलता उनकी बहुपक्षीय सफलता को दर्शाती है।
लग्जरी कार से लेकर प्राइवेट जेट के हैं मालिक
अल्लू अर्जुन का कार कलेक्शन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दर्शाता है। उनके पास कई शानदार गाड़ियां हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू एक्स6एम, जगुआर एक्सजे एल, हमर एच2, और मर्सिडीज जीएलई 350डी शामिल हैं। इसके अलावा, उनके पास वोल्वो एक्ससी90 टी8 एक्सीलेंस और एक शानदार रेंज रोवर भी है। अल्लू अर्जुन के पास सिर्फ लग्जरी कारें ही नहीं, बल्कि एक कस्टमाइज्ड वैनिटी वैन भी है, जिसे 'फलकन' नाम दिया गया है। यह हाई-टेक सुविधाओं से लैस है। इसके साथ ही, वह एक प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं, जो उनकी शान और ग्लैमरस लाइफस्टाइल को और बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications
