Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
लंगड़ा, हापुस या केसर? जानिए देश के किस हिस्से से आता है आपका फेवरेट आम
Mango varieties in India : गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में रंग-बिरंगे, रस से भरपूर फलों की बहार नजर आने लगती है, लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा होती है 'फलों के राजा' आम की। आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि भारत के हर कोने में लोगों की भावनाओं से जुड़ा एक स्वाद है।
इस मौसम में हर किसी की यही कोशिश होती है कि वो अपने पसंदीदा आम को चखने से न चूके। अगर आप भी आम के शौकीन हैं, तो जान लीजिए कि भारत के किन राज्यों और शहरों में कौन-कौन सी किस्म के आम सबसे फेमस हैं।

1. महाराष्ट्र: अल्फांसो (हापुस)
महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़ और कोंकण इलाके से मिलने वाला अल्फांसो आम अपने मीठे स्वाद, सुगंध और बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। यह आम भारत ही नहीं, विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है।
2. आंध्र प्रदेश: बंगनपल्ली
बिना रेशे वाला, गूदा और रस से भरपूर बंगनपल्ली आम आंध्र प्रदेश के बंगनपल्ले शहर से आता है। इसकी बनावट चिकनी और स्वाद बेहद लाजवाब होता है। यह दक्षिण भारत की सबसे फेमस किस्मों में से एक है। नॉर्थ इंडिया में लोग इस आम की वैरायटी को सफेदा के नाम से जानते हैं।
3. उत्तर प्रदेश: दशहरी
उत्तर भारत का दशहरी आम खासकर मलीहाबाद क्षेत्र में उगाया जाता है। यह आम छोटे आकार का, रसीला और बेहद मीठा होता है। दशकों से यह आम उत्तर प्रदेश की पहचान बना हुआ है।
4. गुजरात: केसर
गुजरात का केसर आम अपने नाम की तरह सुनहरा और स्वाद में बेहतरीन होता है। यह खासकर अमरस बनाने के लिए प्रसिद्ध है। जून-जुलाई में मिलने वाला 'वनराज' आम भी गुजरात की एक खास किस्म है, जो अपने अलग स्वाद के लिए पहचाना जाता है।
5. कर्नाटक: तोतापरी
तोतापरी आम का स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है और इसकी नोक तोते की चोंच जैसी होती है। यह आम कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में काफी मात्रा में उगाया जाता है और सलाद, अचार और जूस में खूब इस्तेमाल होता है।
6. बिहार: लंगड़ा
बनारस से निकली लंगड़ा आम की किस्म बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मध्यप्रदेश में काफी उगाई जाती है। इसका स्वाद बेहद मीठा होता है और गूदा भी काफी होता है।
7. पश्चिम बंगाल: हिमसागर और किशन भोग
मुर्शिदाबाद का किशन भोग आम गोल आकार का और बेहद मीठा होता है। वहीं, हिमसागर आम अपनी सुगंध, स्वाद और रसीलेपन के कारण पूरे पश्चिम बंगाल में प्रसिद्ध है।
8. हिमाचल प्रदेश: चौंसा
चौंसा आम उत्तर भारत में अपने मीठे स्वाद और चमकदार पीले रंग के लिए पहचाना जाता है। यह आम हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा और राजस्थान में भी उगाया जाता है।
अन्य फेमस किस्में
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 'सुवर्णरेखा' आम हल्के खट्टे-मीठे स्वाद वाला होता है, वहीं तमिलनाडु और कर्नाटक का 'मालगोवा' आम भारी, गूदेदार और बेहद स्वादिष्ट होता है। इसके अलावा कर्नाटक का सिंदूरा भी बेहद फेमस है, जिसे लोग 'राजगिरा' या 'हनी मैंगों' के नाम से भी जानते हैं। तो इस गर्मी, इन खास शहरों के आम जरूर ट्राई करें और स्वाद का आनंद लें, क्योंकि मैंगो सीजन हर साल नहीं आता!



Click it and Unblock the Notifications
