Latest Updates
-
Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर मंगल गोचर का शुभ संयोग, वृषभ सहित इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी के इन 12 चमत्कारी नामों के जाप से मिलेंगे अनगिनत लाभ, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति -
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Odisha Day 2026 Wishes: उत्कल दिवस...ओडिशा स्थापना दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
April Fool's Day 2026 Shayari: अप्रैल फूल डे पर दोस्तों-यारों को भेजें ये फनी शायरियां, रोक नहीं पाएंगे हंसी -
April Fool's Day 2026 Wishes: मूर्खों के सरताज...अप्रैल फूल पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये फनी मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा महीने का पहला दिन? जानें शुभ अंक और रंग -
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद
Alvida Jumma Mubarak Wishes: इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को बहुत ही पाक माना गया है। इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान के आखिरी जुमे (शुक्रवार) को जुमा-उल-विदा या अलविदा जुमा कहा जाता है। यह दिन बहुत खास होता है क्योंकि इसके बाद रमजान का महीना खत्म होने के करीब होता है और ईद का इंतजार शुरू हो जाता है। इस दिन मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ते हैं, दुआ करते है और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। माना जाता है कि रमजान के आखिरी जुमे को पढ़ी जाने वाली नमाज और की गई इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को अलविदा जुमे की मुबारकबाद भी देते हैं। इस साल अलविदा जुम्मा 20 मार्च 2026 यानी आज है। इस खास मौके पर आप अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रियजनों को ये शुभकामना संदेश भेजकर अलविदा जुमे की मुबारकबाद दे सकते हैं।

Alvida Jumma 2026 Wishes And Messages in Hindi
1. खुदा की रहमत का साया बना रहे आप पर,
हर खुशी का उजाला सदा रहे आप पर,
दुआ है कि ये पाक घड़ी
अपनी बरकतें लुटाती रहे आप पर।
अलविदा जुमा मुबारक!
2. फलक से रहमत बरसेगी,
कोई बंदा नहीं रहेगा मायूस,
रमजान का आखिरी जुमा आया है,
चारों तरफ खुशियों की बरसात होगी
अलविदा जुमा मुबारक!
3. आज की ये मुबारक घड़ी दुआओं से भर जाए,
दिल की हर तमन्ना रब की रहमत से सज जाए,
उठे जो हाथ इबादत में सच्चे दिल से,
वो हर ख्वाहिश कबूल हो जाए।
अलविदा जुमा मुबारक!
4. अलविदा माहे रमजान, अलविदा पाक रातें,
तेरी याद में बरसेंगी दुआओं की बरसातें।
कभी आंखें सजदों में भीग जाएंगी,
कभी तेरी रहमतें हमें फिर बुलाएंगी।
अलविदा जुमा 2026 मुबारक!
5. हवा को खुशबू मुबारक,
फिजा को मौसम मुबारक,
दिलों को प्यार मुबारक,
हमारी ओर से आपको अलविदा जुमा मुबारक!
Alvida Jumma 2026 Quotes and Status in Hindi
6. सजदा करे जो दिल सच्ची नीयत से,
उस पर रहमतों की बारिश होती है,
रब से जो मांगे प्यार और सुकून,
उसकी हर दुआ कबूल होती है।
अलविदा जुमा मुबारक!
7. अल्लाह करे यह जुमा-उल-विदा,
लाए खुशियों की रोशनी बेपनाह।
रहमतों की बारिश रहे हर घड़ी,
हर दुआ हो कबूल, हर खुशी हो सदा।
अलविदा जुमा मुबारक!
8. अंधेरों को नूर देता है जिक्र उसका
दिल को सुरूर देता है,
उसके दर पर जो भी मांगो,
वह अल्लाह है जरूर देता है,
अलविदा जुमा मुबारक!
9. तस्वीर-ए-कायनात का अक्स है अल्लाह
दिल को जो जगा दे वो एहसास है अल्लाह
ऐ बंदे मोमिन तेरा दिल क्यों उदास है
हर पल-हर लम्हा तेरे पास है अल्लाह
अलविदा जुमा मुबारक!
10. हर लम्हा आपके लिए खास हो,
हर दिन खुशियों के साथ हो,
रब की रहमत ऐसी बरसे,
कि हर दुआ आपकी पास हो।
अलविदा जुमा 2026 मुबारक!

Jamat ul Wida Wishes and Shayari in Hindi
11. इबादत का ये खुशनुमा मौसम आया है,
दिलों में सुकून और नूर लाया है,
दुआ है रब से हमारी,
आपका हर दिन खुशियों से सजाया है।
अलविदा जुमा मुबारक!
12. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा,
फना हो लब्ज-ए-गम, यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
अलविदा जुमा मुबारक!
13. नूर से भरी हो आपकी हर सुबह,
बरकत से सजी हो हर शाम,
दुआ है रब से हमारी,
खुशियों से भर दे आपका हर मुकाम।
अलविदा जुमा की मुबारक!
14, अंधेरों को नूर देता है जिक्र उसका
दिल को सुरूर देता है,
उसके दर पर जो भी मांगो,
वह अल्लाह है जरूर देता है,
अलविदा जुमा मुबारक!
15. खुदा की रहमत आपके दर पे उतरे,
हर दुआ कबूल हो जाए,
जो भी मांगा है दिल से आपने,
वो सब मुकम्मल हो जाए।
अलविदा जुमा मुबारक!
Jamat ul Wida Quotes and Messages in Hindi
16. दिल से निकली दुआ असर कर जाए,
खुशियों का हर फूल घर भर जाए,
रब की रहमत का साया ऐसा हो,
कि हर ग़म दूर हो जाए।
अलविदा जुमा मुबारक!
17. मेरे दिल का नगीना है
वो मेरे दिल में रहते हैं
मेरा दिल एक मदीना है।
अलविदा जुमा मुबारक!
18. पाक लम्हों की ये घड़ी मुबारक हो,
दुआओं से भरा हर सफर मुबारक हो,
रब आपकी जिंदगी में
हर दिन खुशियों का असर मुबारक हो।
अलविदा जुमा मुबारक!
19. चुपके से चांद की चांदनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हम दुआ करते हैं मिल जाए वो आपको
अलविदा जुमा 2026 मुबारक!
20. अल्लाह की रहमत का नूर मिले आपको,
हर दुआ का सुरूर मिले आपको,
जिंदगी में जो भी चाहा आपने,
वो सब भरपूर मिले आपको।
अलविदा जुमा मुबारक!



Click it and Unblock the Notifications











