Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
कभी गुरुद्धारे में कीर्तन करके गुजारा करते थे दिलजीत दोसांझ, आज देश-विदेश में है करोड़ों की संपति
नेटफ्लिक्स पर 'अमर सिंह चमकीला' रिलीज हो चुकी है। इस बायोपिक में दिलजीत दोसांझ ने अमर सिंह चमकीला का मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में एक्टर की एक्टिंग देख आप खुद को रोक तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे।
अमर सिंह चमकीला पंजाब में एक मशहूर नाम है जो इस दुनिया में नहीं हैं फिर लोग उनकी गायकी के खूब दीवाने हैं। बात अगर सिंगिंग की है तो दिलजीत दोसांझ भी कम मशहूर नहीं हैं। देश विदेशों में दिलजीत के चाहने वाले हैं।

आपको बता दें कि दिलजीत के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स हैं और उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। एक जमाने में दिलजीत गुरुद्धारे में गाकर गुजारा करते थे और आज उनके नाम पर कई रिकॉर्ड्स हैं। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में-
मिलियन में हैं नेटवर्थ
दिलजीत दोसांझ पंजाबी इंडस्ट्री और बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और एक्टर में से एक है। financial express के मुताबिक नेटवर्थ तकरीबन 174 करोड़ रूपये के आस-पास है।
देश-विदेश में हैं प्रोपर्टी
उनके पास पंजाब के अलावा देश-विदेश में कई घर हैं। दिलजीत दोसांझ का यूनाइटेड स्टेट्स में खुद का घर है। कैलिफोर्निया में दिलजीत का एक डुप्लेक्स है जिसमें हर तरह की सुविधाएं हैं। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ के पास मुंबई के खार में 3बीएचके अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 10 से 12 करोड़ है। सिंगर के होम टाउन लुधियाना में भी उनका शानदार बंगला है।

कार कलेक्शन
दिलजीत दोसांझ शानदार लग्जरी कारों के मालिक हैं। उनके कलेक्शन में 1.92 करोड़ की Porsche Cayenne, 2 करोड़ की Porsche Panamera जैसी महंगी कारें मौजूद हैं। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज जी63 एएमजी, बीएमडब्ल्यू 520डी और Mitsubishi Pajero कार भी है।
ये हैं रिकॉर्ड
दिलजीत दोसांझ अकेले सिख एक्टर और सिंगर हैं, जिनका मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू है। इसके अलावा वह टाइम्स स्क्वायर में भी फीचर हो चुके हैं और वर्ल्ड के टॉप म्यूजिक वीडियो नेटवर्क वीवो के साथ गाना रिलीज करने वाले वह पहले पंजाबी सिंगर हैं।
करते हैं मोटी कमाई
दिलजीत फिल्म और सिंगिंग असाइनमेंट से खूब मोटी कमाई करते हैं। इसके अलावा एडवरटाइमेंट पर काम करके सिंगर की कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर ने साल 2018 में खुद का प्रोडक्शन हाउस 'दिलजीत दोसांझ प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड' शुरू किया था। रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर की 80 लाख तक की हर महीने कमाई करते हैं औऱ साल में करीब 12 करोड़ तक कमा लेते हैं। वह अपने बैनर तले कई पंजाबी फिल्में बना रहे हैं। वह किसी फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए करोड़ों में फीस चार्ज करते हैं।
चैरिटी भी खूब करते हैं
दिलजीत दोसांझ का एक NGO भी चलाते हैं और जिसका नाम सांझ फाउंडेशन है। इसकी मदद से वे अनाथालय और वृद्धआश्रमों में रहने वाले लोगों की मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
