Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
Amarnath Yatra 2025 : बाबा बर्फानी के दर्शन का बना रहे प्लान, ये बातें आपकी यात्रा को बनाएंगी आसान
Amarnath Yatra 2025 Travel Guide : 3 जुलाई 2025 से अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। एक जुलाई को पहलगाम और बालटाल से रवाना हुए श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यह यात्रा हर वर्ष जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा आयोजित की जाती है। इस बार भी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और जरूरी गाइडलाइंस जारी की गई हैं।
अगर आप भी इस पावन यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं, तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें:

1. फिजिकल फिटनेस पर दें ध्यान
यात्रा से पहले 4-5 किलोमीटर पैदल चलने की आदत डालें। प्राणायाम और गहरी सांसों वाले योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करें, ताकि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी में शरीर बेहतर तरीके से रिस्पॉन्ड कर सके।
2. सही कपड़ों की पैकिंग
गर्म कपड़े, ट्रैकिंग शूज़, ऊनी टोपी, जैकेट, रेनकोट, वाटरप्रूफ बैग और दस्ताने जरूर साथ रखें। इससे बर्फबारी और बारिश में सुरक्षा मिलेगी।
3. हल्का लेकिन हेल्दी खाना
भले ही लंगर की व्यवस्था हो, लेकिन चने, गुड़, ड्राय फ्रूट्स, प्रोटीन बार्स, चॉकलेट और पानी की पर्याप्त व्यवस्था अपने पास रखें।
4. स्किन और मेडिकल केयर
सनस्क्रीन, कोल्ड क्रीम और फर्स्ट एड किट (बैंडेज, कॉटन, दवाएं, पेन रिलीफ स्प्रे) अपने बैग में ज़रूर रखें। यदि कोई नियमित दवा लेते हैं, तो उसका अतिरिक्त स्टॉक भी रखें।
5. डॉक्यूमेंट्स संभाल कर रखें
ID प्रूफ और यात्रा परमिट को वॉटरप्रूफ पाउच में रखें। चेकपॉइंट्स पर तुरंत दिखाने के लिए यह ज़रूरी है।
6. हाईड्रेशन बनाए रखें
ऊंचाई पर डिहाइड्रेशन तेजी से होता है, इसलिए रिफ़िलेबल पानी की बोतल जरूर रखें और हर थोड़ी देर में पानी पीते रहें।
7. टॉर्च और पावर बैकअप
रात या कम रोशनी वाले इलाकों में टॉर्च और एक्स्ट्रा बैटरियों की जरूरत पड़ सकती है। मोबाइल के लिए पावर बैंक भी कैरी करें।
8. मौसम के अनुरूप तैयारी
कई बार तापमान अचानक बहुत गिर जाता है। विंडचीटर, रेन गियर और ऊनी कपड़े आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
