Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अमरनाथ यात्रा 2025: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, फीस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जानिए यहां
Amarnath Yatra 2025: सनातन हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा का बहुत महत्व माना जाता है। हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसे जीवन में एक बार अमरनाथ यात्रा करने का सौभाग्य मिले। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ गुफा जाते हैं। पवित्र हिमलिंग के दर्शन का सौभाग्य हर किसी को जीवन में एक बार अवश्य प्राप्त करना चाहिए। बर्फ से ढकी गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला शिवलिंग हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है।
लेकिन इस अद्भुत यात्रा में आस्था के साथ-साथ सही जानकारी और तैयारी भी जरूरी है। अगर आप इस साल पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन से लेकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फीस की जानकारी पहले से ले लें ताकि आपकी यात्रा निर्विघ्न और पवित्र अनुभव बन सके। यहां हम आपको बताएंगे अमरनाथ यात्रा 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, आवश्यक दस्तावेज और फीस सहित।
कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत 3 जुलाई 2025 से होगी और यह यात्रा 9 अगस्त, 2025 (श्रावण पूर्णिमा/रक्षाबंधन) तक चलेगी। अमरनाथ की पावन यात्रा 38 दिन की होगी। इस यात्रा में लाखों भक्त शामिल होते हैं। बता दें कि अमरनाथ यात्रा बहुत ही कठिन होती है जिसे पूरा करने के लिए आपको पहले से ही तैयारी करनी शुरू कर देनी चाहिए।

रजिस्ट्रेशन की तारीख
शिव भक्तों को बता दें कि अमरनाथ यात्रा करने के लिए उसका रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत जरूरी है। साल 2025 की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है जिसकी आखिरी तारीख यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी। बता दें कि इसकी आखिरी तारीख की कोई निश्चित जानकारी नहीं है लेकिन स्लॉट पूरा होने पर रजिस्ट्रेशन रोक दिया जाता है।
कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?
1. इसके लिए आप Shri Amarnath Shrine Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. वेबसाइट में जाकर Online Services में Yatra Permit Registration पर क्लिक करें और फिर I Agree पर चेक कर Register का बटन दबाएं।
3. इसके बाद यात्रा करने की तारीख और रास्ते को चुनें।
4. अब फॉर्म भरें जिसमें सभी कॉलम को देख कर अच्छे से भरना जरूरी है।
5. इस बात का ध्यान रखें कि अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर सही से दर्ज करें।
6. अपनी एक पासपोर्ट साइज कलर फोटो और मेडिकल सर्टिफिकेट का 1 MB से कम में PDF बनाकर डाउनलोड कर लें।
7. 150 रुपये प्रति व्यक्ति रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा करं।
8. इतनी प्रक्रिया पूरी होने पर आपके फोन पर एक OTP आएगा जिसका सत्यापन आप करें।
9. आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है अब यात्रा परमिट डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

ये हैं रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस।
- मेडिकल सर्टिफिकेट वो भी SASB द्वारा अधिकृत डॉक्टर से।
- 4 पासपोर्ट साइज फोटो जिसमें से 3 परमिट के लिए काम आएंगी और 1 फॉर्म के लिए लगेगी।
कैसे करें ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन?
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में तो बता ही चुके हैं अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में भी जान लेते हैं।
1. सबसे पहले रजिस्टर बैंक के रजिस्ट्रेशन फॉर्म लें जो नि:शुल्क मिलता है।
2. फॉर्म में दी गई पूरी जानकारी को साफ अक्षरों में भरें और हस्ताक्षर करें।
3. फॉर्म के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की प्रतिलिपि लगाएं और डॉक्टर का मेडिकल सर्टिफिकेट भी लगाएं। 4
4. यात्रा परमिट प्राप्त करें, जिसमें रूट और तारीख लिखी हुई होती है और यात्रा की तैयारी में लग जाएं।



Click it and Unblock the Notifications