Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Amarnath Yatra Health Guidelines 2025: ये लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा? तैयारी करने से पहले जान लें
Amarnath Yatra Health Guidelines 2025: हर साल लाखों भक्त अमरनाथ यात्रा के लिए जाते हैं। ये श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का प्रतीक है। अमरनाथ यात्रा को बाबा बर्फानी की यात्रा भी कहा जाता है, जहां भगवान शिव बर्फ के लिंग के रूप में व पवित्र गुफा में विद्यमान होते हैं। इस यात्रा को करना सभी के लिए आसान नहीं होता है, क्योंकि पहाड़ी रास्ते जो बहुत संकरे होते हैं एक बड़ी समस्या है। इसके अलावा अत्यधिक ऊंचाई से गुजरना पड़ता है जो हर किसी के लिए संभव नहीं है। यही वजह है कि यह यात्रा शारीरिक रूप से हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं होती।
सरकार और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Amarnath Shrine Board guidelines) ने इस बात को ध्यान में रखते हुए कुछ स्वास्थ्य और उम्र संबंधी नियम तय किए हैं, जिनके आधार पर कुछ लोगों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाती। अगर आप भी अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि किन लोगों को यात्रा से वंचित रखा जाता है।

13 साल से कम और 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग
अमरनाथ यात्रा पर 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग नहीं जा सकते हैं। इसके पीछे की वजह है कि उनके लिए इतनी ऊंचाई पर जाना बहुत ही मुश्किल होता है। चढ़ाई इतनी ज्यादा होती है कि वो बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक साबित होती है।
गर्भवती महिलाएं नहीं कर सकती अमरनाथ यात्रा
जो महिलाएं गर्भवती होती हैं उनके लिए भी अमरनाथ यात्रा करना वर्जित है। इसके पीछे की वजह है कि इस दौरान वो ज्यादा ऊंची चढ़ाई नहीं कर सकती हैं जिसके लिए डॉक्टर भी मना करते हैं। वहीं 6 माह से ऊपर का गर्भ हो तो अत्यधिक ऊंचाई की वजह से गर्भ में पल रहे शिशु के लिए घातक हो सकती है।
हृदय और सांस संबंधी रोगियों को मना है यात्रा
जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा, दिल की बीमारी या सांस लेने में कठिनाई होती है, वे अमरनाथ यात्रा नहीं कर सकते क्योंकि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी से स्थिति और बिगड़ सकती है।

हाल ही में सर्जरी करवा चुके लोग
जिन लोगों की हाल ही में कोई सर्जरी हुई है उनके लिए भी अमरनाथ यात्रा करना मना है। जब तक वो पूरी तरह से रिकवर न हो जाएं तब तक इस यात्रा को नहीं कर सकते।
ड्रग्स या शराब की लत वाले लोग
इस स्थिति में ट्रेकिंग और धार्मिक अनुशासन के पालन की क्षमता कम हो जाती है, जिससे न केवल यात्री बल्कि दूसरों की जान को भी खतरा हो सकता है।
यात्रा के लिए जरूरी है हेल्थ सर्टिफिकेट
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टरों से हेल्थ चेकअप और सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होता है। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के किसी भी यात्री को यात्रा करने की अनुमति नहीं मिलती।



Click it and Unblock the Notifications
