Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
BR Ambedkar Death Anniversary: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर पढ़ें उनके 20 अनमोल विचार
Ambedkar death anniversary quotes: डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर, जिन्हें डॉ. अंबेडकर या बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से जाना जाता है, भारतीय संविधान शिल्पकार और सामाजिक न्याय के सबसे बड़े सेनानियों में से एक थे। अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। वहीं, 06 दिसंबर 1956 को उनका निधन हुआ था। हर साल 6 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि को 'महापरिनिर्वाण दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को उनके विचारों और योगदान को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
बाबसाहेब अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे ऐसे नेता थे जो समाज में बराबरी लाने के लिए लगातार लड़ते रहे। उन्होंने जाति भेदभाव, सामाजिक अन्याय और असमानता के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई। वे दलितों, महिलाओं और उन सभी लोगों के लिए एक सहारा बनकर खड़े हुए, जिनकी बातें समाज में अक्सर अनदेखी कर दी जाती थी।
महापरिनिर्वाण दिवस हमें यह याद दिलाता है कि बाबासाहेब अंबेडकर ने सिर्फ संविधान ही नहीं बनाया, बल्कि समानता व न्यायपूर्ण समाज की स्थापना में भी अहम योगदान दिया। वह एक महान समाज सुधारक, विचारक, अर्थशास्त्री और राजनेता थे। और यह उनके विचारों में देखने को मिलता है। आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर यहां बाबासाहेब के कुछ अनमोल विचार दिए जा रहे हैं, जिन्हें हर भारतीय को अपने जीवन में जरूर उतारना चाहिए -

BR Ambedkar Quotes in Hindi
1. "शिक्षा स्वतंत्रता के सुनहरे दरवाजे को खोलने की कुंजी है।"
2. "जो व्यक्ति अपनी मृत्यु तक नहीं सीखता, वह मरा हुआ है।"
3. "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।"
4. "एक राष्ट्र अपने शासकों से नहीं बल्कि अपने नागरिकों से बनता है।"

5. "मैं ऐसे धर्म को मानता हूं, जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाए।"
6. "शिक्षा सामाजिक बुराइयों से लड़ने का एक शक्तिशाली हथियार है।"
7. "मैं किसी समुदाय की प्रगति को महिलाओं द्वारा हासिल की गई प्रगति की डिग्री से मापता हूं।"
8. "एक आदमी को शिक्षित करो, तुम एक व्यक्ति को शिक्षित करते हो; एक महिला को शिक्षित करो, तुम एक परिवार को शिक्षित करते हो।"
9. "मनुष्य नश्वर हैं, वैसे ही विचार भी। एक विचार को प्रचार-प्रसार की उतनी ही आवश्यकता होती है जितनी एक पौधे को पानी की। अन्यथा, दोनों मुरझा जाएंगे और मर जाएंगे।"
10. "जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए।"
Dr BR Ambedkar Inspirational Quotes In Hindi

11. "बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।"
12. "शिक्षा वह शेरनी है, जिसका दूध जो पियेगा वो दहाड़ेगा।"
13. "संवैधानिक नैतिकता एक स्वाभाविक भावना नहीं है। इसे विकसित किया जाना चाहिए। हमें यह समझना चाहिए कि हमारे लोगों को अभी इसे सीखना है। भारत में लोकतंत्र केवल भारतीय धरती पर एक ऊपरी आवरण है जो अनिवार्य रूप से अलोकतांत्रिक है।"
14. "मुझे अपने देश, भारत पर गर्व है, क्योंकि इसका संविधान लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों को स्थापित करता है"
15. "महान आदमी प्रसिद्ध आदमी से अलग होता है और वह समाज की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।"
16. "धर्म मनुष्य के लिए बना है न कि मनुष्य धर्म के लिए।"
17. "अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो।"
18. "पानी की एक बूंद की तरह जो समुद्र में मिलने पर अपनी पहचान खो देती है, मनुष्य जिस समाज में रहता है, वहां अपना अस्तित्व नहीं खोता।"
19. "एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।"
20. "एक इतिहास लिखने वाला इतिहासकार सटीक, निष्पक्ष और ईमानदार होना चाहिए।"



Click it and Unblock the Notifications











