Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Ambedkar Jayanti 2024 Wishes and Quotes: बाबा साहेब की जयंती पर भेजें ये शुभकामनाएं
Ambedkar Jayanti 2024 Wishes and Quotes in Hindi: भारतीय राष्ट्र के निर्माताओं में सबसे अग्रमी नाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का रहता है। उन्होंने भारत की राजव्यवस्था को चलाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भारतीय संविधान को तैयार करने में केंद्रीय भूमिका निभाई। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के पिछले तबकों, महिलाओं, किसानों के अधिकारों और उनके बेहतर जीवन के लिए समर्पित किया।
बाबासाहेब का खुद का जीवन बेहद संघर्ष भरा था, लेकिन आर्थिक व जातिगत चुनौतियों से लड़ते हुए उन्होंने विश्व के सर्वोच्च शैक्षणिक संस्थानों से पढ़ाई की भारत वापिस आकर सामाजिक न्याय के सबसे बड़े पैरोकार बनें। हर वर्ष 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयन्ती मनाई जाती हैं। पेश है डॉ. अम्बेडकर के जन्मोत्सव के मौके पर कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश और बाबा अम्बेडकर द्वारा कहे गए प्रभावशाली उद्धरण -

Ambedkar Jayanti 2024 Wishes in Hindi
1.
आओ मिलकर अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रहित में समर्पित रहने का संकल्प लें।
आपको अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.
आज का ये दिन बड़ा महान है
बनकर सूरज चमका एक इंसान है
कर गए सबके भले के लिए काम ऐसा
बना गए हमारे देश का संविधान।
अंबेडकर जयंती की बधाई!

3.
अपनी नींद गंवा कर हमको जगाया
आंसू अपने गिराकर हमको हंसाया
कभी भी ना भूलना उस महान शख्स को
जिनको सारा जमाना कहता है
डॉ. भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर।
हैप्पी अंबेडकर जयंती!
4.
मेरे भीम ने सिर ऊंचा उठाकर जीना सिखाया
मेरे भीम ने ही शिक्षा का महत्व भी समझाया
मेरे भीम ने जुल्म के खिलाफ संघर्ष करना सिखाया,
आज मैं बहुत ऊंचा उठा हूं
मुझे ऊंचा उठाया मेरे भीम ने।
हैप्पी अंबेडकर जयंती!
Ambedkar Jayanti 2024 Quotes in Hindi

1. मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। -डॉ. भीमराव अम्बेडकर
2. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिए अप्रभावी है। -डॉ. भीमराव अम्बेडकर
3. मंदिर जाने वाले लोगों की लंबी कतारें जिस दिन पुस्तकालय की ओर बढ़ेगी, उस दिन इस देश को महाशक्ति बनने से कोई रोक नही सकता है। -डॉ. भीमराव अम्बेडकर

4. शिक्षा का अधिकार जितना पुरुषों का है उतना ही अधिकार महिलाओं का भी है। -डॉ. भीमराव अम्बेडकर
5. यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं ही इसे सबसे पहले जलाऊंगा। -डॉ. भीमराव अम्बेडकर
6. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। -डॉ. भीमराव अम्बेडकर
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
