Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Ambedkar Jayanti 2025 Quotes : युवाओं के लिए प्रेरणादायक है डॉ. भीमराव अंबेडकर के ये अनमोल विचार
Ambedkar Jayanti 2025 Quotes in Hindi : डॉ. भीमराव आंबेडकर, जिन्हें संविधान निर्माता कहा जाता है, का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। सामाजिक और आर्थिक भेदभाव के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना हथियार बनाया और दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से डिग्री हासिल की। संविधान निर्माण में उनका योगदान अमूल्य रहा। उन्होंने दलितों और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और सामाजिक समानता की नींव रखी। स्कूल से लेकर नौकरी तक उन्हें भेदभाव सहना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनके विचार और भाषण आज भी युवाओं को कठिनाइयों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, आत्मबल और सामाजिक न्याय की मिसाल है।
यहां दिए गए शानदार कोट्स और संदेशों से बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर आप अपनों को बधाई संदेश भी भेज सकते हैं।

अंबेडकर जयंती' की शुभकामनाएं (Ambedkar Jayanti Wishes in Hindi)
1. एक महान व्यक्ति एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से अलग हैं, क्योंकि
वह समाज का सेवक बनने के लिए तैयार रहता है.
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं
2. आज का ये दिन बड़ा महान है
बनकर सूरज चमका एक इंसान है
कर गए सबके भले के लिए काम ऐसा
बना गए हमारे देश का संविधान.
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं
3. शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं
4. बाबा तेरी कलम के बल हम राज करते हैं
तेरी करनी पे बाबा हम नाज करते है
बदलेगा वक्त ओर जमाना भी
जय भीम के उद्घोष से ये आगाज करते है
जय भीम
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं
5. कर गुजर गए वो भीम थे
भारत को जगाने वाले भीम थे
हमने तो सिर्फ इतिहास पढ़ा है
इतिहास को बनाने वाले हमारे भीम थे।
हैप्पी अंबेडकर जयंती 2025
6. अपनी नींद गंवा कर हमको जगाया
आंसू अपने गिराकर हमको हंसाया
कभी भी ना भूलना उस महान शख्स को
देश से मिटाई छुआछूत की गुलामी
और इंसान को इंसान बनाया
डॉ भीमराव अंबेडकर के अनमोल विचार (Ambedkar Jayanti quotes in Hindi) इस प्रकार हैं-
"शिक्षा स्वतंत्रता के सुनहरे दरवाजे को खोलने की कुंजी है."
"बुद्धिमत्ता का माप परिवर्तन करने की क्षमता है."
"शिक्षा सामाजिक बुराइयों से लड़ने का एक शक्तिशाली हथियार है."
"एक राष्ट्र अपने शासकों से नहीं बल्कि अपने नागरिकों से बनता है."
"जाति को खत्म करने का एकमात्र तरीका शिक्षा है."
"गरीबी उन्मूलन का एकमात्र उपाय शिक्षा है."
"शिक्षा प्रगति की रीढ़ है।"
"किसी राष्ट्र का भविष्य उसके युवाओं की शिक्षा पर निर्भर करता है।"
"शिक्षा सामाजिक और आर्थिक विकास की कुंजी है।"
"एक आदमी को शिक्षित करो, तुम एक व्यक्ति को शिक्षित करते हो; एक महिला को शिक्षित करो, तुम एक परिवार को शिक्षित करते हो।"
"किसी व्यक्ति को नैतिकता के बजाय दिमाग में शिक्षित करना समाज के लिए एक खतरा पैदा करना है।"
"मन की खेती मानव अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।"
"मैं किसी समुदाय की प्रगति को महिलाओं द्वारा हासिल की गई प्रगति की डिग्री से मापता हूं।"
"पुरुष नश्वर हैं, वैसे ही विचार भी. एक विचार को प्रचार-प्रसार की उतनी ही आवश्यकता होती है जितनी एक पौधे को पानी की। अन्यथा, दोनों मुरझा जाएंगे और मर जाएंगे।"
"मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।"



Click it and Unblock the Notifications