Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘नारी को शिक्षित करो' भीमराव अंबेडर जयंती पर शेयर करें उनके ये 20 विचार
Ambedkar Jayanti Quotes 2026: भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान अर्थशास्त्री और समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती है। इस साल बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई जा रही है। बाबा साबेह वो नाम हैं जिन्होंने महिला शिक्षा, राजनीति, न्याय को बढ़ावा दिया। बाबासाहेब का मानना था कि किसी भी समाज की प्रगति उस समाज की महिलाओं की प्रगति से मापी जाती है। उन्होंने न केवल दलितों और पिछड़ों के लिए संघर्ष किया, बल्कि आधी आबादी यानी 'नारी शक्ति' के अधिकारों की भी पुरजोर वकालत की। उनके क्रांतिकारी विचारों ने लोगों की सोच को बदला। आप भी अंबेडकर जयंती के मौके पर अपने देश के युवाओं और अन्य लोगों को उनके ये विचार शेयर करें ताकि समाज में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, बुराइयां दूर हो सकें।

शिक्षा और नारी सशक्तिकरण पर बाबासाहेब के विचार
"नारी को शिक्षित करो, क्योंकि एक शिक्षित महिला
ही पूरे परिवार और समाज को बदल सकती है।"
"मैं किसी समुदाय की प्रगति को उस प्रगति
की डिग्री से मापता हूँ जो महिलाओं ने हासिल की है।"
"शिक्षा शेरनी का दूध है,
जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा।"
"पति-पत्नी के बीच का संबंध घनिष्ठ
मित्रों जैसा होना चाहिए।"
"समानता का अधिकार केवल पुरुषों के लिए नहीं,
बल्कि महिलाओं के लिए भी अनिवार्य है।"
"महिलाओं को समाज में वही सम्मान मिलना
चाहिए जो पुरुषों को मिलता है।"
"ज्ञान हर व्यक्ति के जीवन का आधार होना चाहिए।"
"यदि हम एक न्यायपूर्ण समाज चाहते हैं,
तो हमें अपनी बेटियों को बेटों के समान अवसर देने होंगे।"
बाबा साहेब के सामाजिक न्याय और समानता के अनमोल वचन
"शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।"
"संवैधानिक स्वतंत्रता का तब तक कोई अर्थ नहीं है,
जब तक सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त न हो जाए।"
"लोकतंत्र केवल सरकार का एक रूप नहीं है; यह मूलतः सामूहिक जीवन जीने का एक तरीका है।"
"न्याय हमेशा समानता के विचार को जन्म देता है।"
"बुद्धि का विकास मानव अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।"
"जो धर्म स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है, वही असली धर्म है।"
"छुआछूत गुलामी से भी बदतर है।"
"इतिहास गवाह है कि जब नैतिकता और अर्थशास्त्र के बीच संघर्ष होता है, तो जीत हमेशा अर्थशास्त्र की होती है।"
"अपनी किस्मत के बजाय अपनी मजबूती पर विश्वास करो।"
"एक महान व्यक्ति एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से अलग होता है क्योंकि वह समाज का सेवक बनने के लिए तैयार रहता है।"
बाबा साहेब के राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायक कोट्स
"जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए।"
"मैं ऐसे धर्म को पसंद करता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।"
"हिंदू धर्म में विवेक, कारण और स्वतंत्र विचार के विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।"
"मनुष्य नश्वर है, वैसे ही विचार भी नश्वर हैं। एक विचार को प्रसार की आवश्यकता होती है जैसे एक पौधे को पानी की।"
"रात-रात भर मैं इसलिए जागता हूँ क्योंकि मेरा समाज सो रहा है।"
"खोखले नारों से क्रांति नहीं आती, क्रांति विचारों से आती है।"
"कानून और व्यवस्था राजनीति के शरीर की दवा हैं और जब राजनीति बीमार हो जाए, तो दवा दी जानी चाहिए।"
"संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन का माध्यम है।"
"सफलता के लिए शिक्षा ही एकमात्र हथियार है।"
"हम सबसे पहले और अंत में भारतीय हैं।"
"गुलाम को गुलामी का अहसास करा दो, वह खुद विद्रोह कर देगा।"
"अपने अधिकारों को कभी मत छोड़ो, क्योंकि अधिकार मांगे नहीं छीने जाते हैं।"
"राजनीतिक अत्याचार सामाजिक अत्याचार की तुलना में कुछ भी नहीं है।"
"एक सुरक्षित राष्ट्र वही है जहाँ अल्पसंख्यकों को भी सुरक्षा का अहसास हो।"



Click it and Unblock the Notifications
