Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अमेरिकन रैपर ने अपने माथे पर जड़वाया 175 करोड़ का डायमंड, कहा ऐसा शौक दोबारा नहीं पालूंगा
कई बार इंसान अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ ऐसा कर बैठता है कि उन्हें देखने वाला अपने दांतों तले उंगली ही दबा ले। ऐसा ही एक किस्सा देखने को मिला। जब अमेरिकन रैपर लिल उजी ने अपने शौक को पूरा करने के लिए ना सिर्फ 175 करो़ड़ के पिंक कलर्ड 11 कैरेट डायमंड खरीदा। बल्कि अपने फैन्स और पूरी दुनिया को उसे दिखाने के लिए अपने माथे पर जड़वा लिया। यह लिल की तीसरी आंख की तरह नजर आ रहा है। लिल का यह नया स्वरूप देखकर हर कोई बेहद हैरान है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

डायमंड के हैं शौकीन
अमेरिकन रैपर लिल उजी वर्ट को डायमंड पहनने का बेहद शौक है। लिल का असली नाम सायमर बायसिल वुड्स है। वह ना सिर्फ अपने रैपिंग अंदाज बल्कि अतरंगी स्टाइल का लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने जो पिकं कलर्ड डायमंड खरीदा, उसे अपने माथे पर जड़वा लिया। वैसे लिल उजी डायमंड के अलावा बॉडी टैटू करवाना भी पसंद करते हैं। उनके चेहरे से लेकर पूरी बॉडी पर कई टैटू मौजूद हैं।
चार साल में पूरा हुआ सपना
लिल उजी ने हाल ही में एक 11 कैरेट का डायमंड खरीदा, जिसकी कीमत लगभग 175 करोड़ रूपए है। बता दें कि लिल का यह सपना एक दिन में पूरा नहीं हुआ, बल्कि इसके लिए उन्होंने काफी इंतजार किया और इसके लिए उन्हें काफी कष्ट भी सहना पड़ा। लिल ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए साल 2017 से पेमेंट करनी शुरू कर दी थी। अब जाकर वह इस डायमंड को खरीद पाए हैं।
इलियट एलियंटे से खरीदा डायमंड
बता दें कि लिल उजी से यह बेशकीमती डायमंड इलियट एलियंटे से खरीदा है। हीरा माथे पर जड़वाने के बाद उन्होंने अपने इंस्टा अकांउट पर अपने न्यू लुक को शेयर भी किया। उनका यह शॉर्ट वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

दर्द से हैं परेशान
एक सपने को पूरा करने में एक व्यक्ति को कितना दर्द होता है, लिल इस बात का जीता जागता उदाहरण है। माथे पर हीरा जड़वाने के बाद लिल को काफी दर्द व सूजन की समस्या हो रही है। इतना ही नहीं, उनका यह दर्द उनके इंस्टा पोस्ट से भी झलकता है। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपना न्यू लुक फैन्स के साथ शेयर करते हुए लिखा- ब्यूटी इज़ पेन अर्थात् खूबसूरती दुखदायक है।



Click it and Unblock the Notifications
