Latest Updates
-
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां
Maha Kumbh 2025 : अमिताभ से लेकर आलिया-रणबीर तक लगाएंगे संगम में डुबकी, ये सितारे जमाएंगे महाकुंभ में रंग
13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का शुभारंभ होगा, जिसे लेकर देशभर में उत्साह है। यह अद्वितीय धार्मिक उत्सव हर 12 वर्षों में आयोजित होता है और इस बार इसमें 40 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। महाकुंभ केवल आम श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, बल्कि बड़ी हस्तियों के आकर्षण का केंद्र भी बनता है।
महाकुंभ के दौरान आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का संगम देखने को मिलेगा, जो इसे विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बनाता है। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। इस बार संगम में डुबकी लगाने के लिए अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट समेत कई बड़े सितारों के आने की संभावना है।
बॉलीवुड, टॉलीवुड, भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री के सितारे संगम स्नान में शामिल होंगे। उनके गुरु पहले ही पहुंच चुके हैं, और अब ये सितारे गुरुओं की शरण में जाएंगे। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उनकी आने की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

ये सेलेब लेंगे हिस्सा
महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन में अब केवल 3 दिन शेष हैं, और सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं और साधु-संतों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बार कुंभ मेले में कई बॉलीवुड सेलेब्स के शामिल होने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, और रणबीर कपूर संगम में डुबकी लगाएंगे। खबरों के अनुसार, अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता नंदा के साथ महाकुंभ में शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत संगम में स्नान के लिए पहुंचने वाली हैं।
ये चर्चित चेहरे भी आएंगे नजर
महाकुंभ में पायलट बाबा का प्रवास आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां 13 जनवरी से फिल्मी सितारों का आगमन होगा। राखी सावंत और अनूप जलोटा पायलट बाबा के निमंत्रण पर पहुंचेंगे। सद्गृहस्थ संत दद्दाजी के शिविर में राजपाल यादव, आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे समेत विदेशी कलाकार भी शामिल होंगे। इन कलाकारों की संगम में डुबकी और उपस्थिति से महाकुंभ की भव्यता और भी बढ़ेगी।
महाकुंभ 2025 के कार्यक्रम में ये सेलेब लेंगे हिस्सा
14 जनवरी: स्वामी रामभद्राचार्य जी का जन्मदिन महाकुंभ में मनाया जाएगा। हेमा मालिनी शक्ति पूजा, नाट्यनृत्य और मालिनी अवस्थी बधाई गीत प्रस्तुत करेंगी।
15 जनवरी : स्वामी रामभद्राचार्य के शिविर में कथा का शुभारंभ।
जुबिन नौटियाल द्वारा "राम की संध्या" का आयोजन।
16-20 जनवरी: अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन द्वारा मनोहरी रामलीला का मंचन।
21 जनवरी: मनोज तिवारी और कन्हैया मित्तल की गीत संध्या।
23 जनवरी: चर्चित अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की विशेष प्रस्तुति।
24 जनवरी: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी प्रस्तुति देंगी।
25 जनवरी: पर्यावरण और नदी संरक्षण पर संगोष्ठी।
1 फरवरी: गायिका नीति मोहन और गीतकार मनोज मुंतशिर का विशेष कार्यक्रम स्वामी रामभद्राचार्य के शिविर में।



Click it and Unblock the Notifications