Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
लंदन में बंगला, करोड़ों की घड़िया और लग्जरी कार, कितने अमीर हैं राधिका मर्चेंट के होने वाले पति
Anant Ambani Net Worth: अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेन्ट से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पूरे देश में इस वक्त मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की शादी की धूम मची हुई है। हर कोई उनकी वेडिंग में बहुत दिलचस्पी ले रहा है। लेकिन इससे पहले जानते है कि होने वाले दूल्हे राजा अनंत अंबानी क्या काम करते हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है?

महंगी घड़ियों का शौक
महंगे कपड़े पहनने के अलावा अनंत अंबानी को महंगी घड़ियों का खूब शौक है। हाल ही में उन्होंने अपनी संगीत सेरेमनी के दौरान 4, 12000 अमेरिकी डॉलर की घड़ी पहनी थी। जबकि इससे पहले अनंत ने साल 2023 में 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' के इनॉग्रेशन के पर पाटेक फिलिप नाम की कंपनी की घड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा जामनगर में हुए प्री-वेडिंग में अनंत ने 18 करोड़ की रिचर्ड मिल ब्रांड की वॉच पहनी थी। जिसे देख फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग बेहद इम्प्रेस हुए थे।
क्या करते हैं अनंत अंबानी?
नंत अंबानी रिलायंस जियो में एंटरप्रेन्योर वन के लिए निदेशक मंडल के सदस्य हैं। वह रिलायंस के एनर्जी बिजनेस को संभाल रहे हैं। रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस सोलर एनर्जी के डायरेक्टर हैं। वहीं रिलायंस रिटेल बोर्ड में भी शामिल हैं।
45 अरब डॉलर है नेटवर्थ
अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 में हुआ था। अनंत की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। बाद में उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अनंत अंबानी की कुल संपत्ति 45 अरब डॉलर यानी 3,44,000 करोड़ रुपये है।
640 करोड़ का दुबई में विला और लंदन में 500 एकड़ का बंगला
अनंत के पास दुबई के पाम जुमेराह में 640 करोड़ का विला है। इस विला में 10 बेडरूम हैं, साथ ही इंडोर और आउटडोर स्विमिंग पूल हैं। प्राइवेट स्पा और बीच भी है। यहां अनंत के पड़ोसी में शाहरुख खान और मशहूर फुटबॉलर डेविड बैकहम हैं। इसके अलावा लंदन के स्टॉक पार्क में अनंत का 300 एकड़ में फैला हुआ एक बंगला है। जिसे 2021 में 592 करोड़ रूपए में खरीदा था। अब इसे 5 स्टार होटल में तब्दील करवा दिया गया है। जिसमें 49 कमरे, सुईट और एक झील है।
लग्जरी कार कलेक्शन
अनंत को लग्जरी कार का बेहद शौक है। उनके कलेक्शन में रॉल्स रॉयस, रेयर रोल्स रॉयस फैंटम ड्रॉप हेड कूप है, जो लगभग 10 करोड़ रुपये की बताई जाती है। उनके कलेक्शन में बैंटले बेंटायगा है, जिसकी कीमत लगभग 4.10 करोड़ है। बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी फ्लाइंग स्पर कार और फेरारी एसएफ 90 स्ट्रैडल भी उनके कलेक्शन में है।



Click it and Unblock the Notifications