Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
करोड़ों के लग्जरी रिजॉर्ट में हनीमून मनाने पहुंचे अनंत-राधिका, यहां एक रात ठहरने की कीमत हैं..
Anant Ambani-Radhika Merchant Honeymoon : भारत के दिग्गज बिजनसमैन व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी देश की सबसे महंगी शादी बन चुकी है। इस शादी ने दुनियाभर के लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थी। शादी को लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन इसकी ग्रैंड तस्वीरें अभी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
शादी से पहले अनंत अंबानी की दो प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी, जिनमें देश और दुनिया की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। अब इस महंगी शादी के बाद यह न्यूली वेड कपल अपना हनीमून एंजॉय कर रहा है। शादी की तरह ही अनंत और राधिका का हनीमून भी बेहद महंगा और लग्जीरियस हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपने हनीमून के लिए पेरिस के पास कोस्टा रिका को चुना है। यहां जिस रिजॉर्ट में दोनों रुके हैं, वहां एक रात की कीमत सुनकर आपको झटका लग सकता है।

गौरतलब है कि 12 जुलाई को मुंबई में शादी के बंधन में बंधन के बाद अनंत-राधिका पेरिस ओलंपिक 2024 में नजर आए थे। पेरिस ओलंपिक में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद कपल कोस्टा रिका के लिए रवाना हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत-राधिका 1 अगस्त 2024 को कोस्टा रिका पहुंचे।
लग्जरी रिसॉर्ट का है इतना किराया
कई रिपोर्ट के मुताबिक यह कपल फोर सीजन्स रिसॉर्ट कासा लास ओलास में रूका हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पांच स्टार रिसॉर्ट में एक दिन रुकने के लिए कम से कम 30,000 डॉलर यानी करीब 25 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसके अलावा और भी कई तरह के खर्च इसमें शामिल हैं। इस रिसॉर्ट में अडल्ट के अलावा बच्चों के लिए भी कई सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें एक बड़ा सा 100 फुट का स्विमिंग पूल भी मौजूद है, जो मेहमानों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना रहता है। इसके अलावा मेहमान अपनी सुविधा के अनुसार प्राइवेट बार, प्राइवेट शेप, पर्सनल ट्रेनर आदि की फैसिलिटी को भी एड ऑन करवा सकते हैं।
यह रिसॉर्ट अपनी लग्जरी सुविधाओं के अलावा यहां के सुहावने मौसम और अपने लोकेशन की वजह से काफी फेमस है ओलास प्रिता खाड़ी के पास स्थित है इस रिसॉर्ट से खूब सुदंर नजारे देखने को मिलते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
