Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
मंगल उत्सव में एआर रहमान, मोहित चौहान के परफॉर्म करने की उम्मीद, अंबानी वेडिंग में होगा स्पेशल म्यूजिकल इवेंट
Anant Ambani Radhika Merchant Reception: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शुभ विवाह या शादी समारोह शुक्रवार, 12 जुलाई को शुरू हुआ। शनिवार, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ समारोह जारी रहेगा। अंतिम कार्यक्रम, मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन, रविवार, 14 जुलाई को होगा।

दुनियाभर की हस्तियों ने की शिरकत
देश ही नहीं दुनियाभर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे के विवाह के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। इस विवाह समारोह में चार चांद लगाने के लिए देश के मशहूर फ़िल्मी हस्तियां, बिजनेसमैन, राजनीति से जुड़े लोग आदि शामिल रहे। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों में निक जोनास के साथ-साथ किम कार्दशियन और ख्लो के जैसे रियलिटी टीवी सितारे भी मौजूद दिखे। जॉन सीना भी शादी समारोह का आनंद लेते दिखे। इसके अलावा, दुनिया भर के राजनेता और कारोबारी नेता भी इस अवसर पर नजर आये।
14 जुलाई को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न संगीत के क्षेत्र में एक शानदार कार्यक्रम बनने के लिए तैयार है। गैरतलब है कि मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन रविवार को होने वाला है जिसमें जिसमें रेमा जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस जोड़े के विवाह समारोह में ए.आर. रहमान, जोनिता गांधी, मोहित चौहान और उदित नारायण जैसे प्रमुख भारतीय संगीतकार के भी शामिल होने की उम्मीद है। इन कलाकारों ने इस अवसर के लिए एक विशेष मल्टी-आर्टिस्ट सेट तैयार किया है। इस रात को यादगार बनाने के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी गयी है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
