Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Anant-Radhika की 'हस्ताक्षर' सेरेमनी के बारे में आप क्या जानते हैं? जानें डिटेल में यहां
What is Hastakshar' ceremony in Gujrati wedding : गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन ने देश-विदेश की मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। शुक्रवार को ये फंक्शन इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना के शानदार परफॉर्मेंस के साथ शुरु हुआ था, जिसके बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपनी परफॉर्मेंस से इस इवेंट में चार-चांद लगा दिए।
अंत में ये कार्यक्रम रविवार को अनंत और राधिका के हस्ताक्षर समारोह के साथ समापन हुआ। इस फंक्शन में दोनों ने ही मेहमानों और रिश्तेदारों के सामने हस्ताक्षर किए?
क्या आप गुजराती वेडिंग के इस रस्म के बारे में जानते हैं? आइए जानते हैं रस्म का मतलब और महत्व-

जामनगर टाउनशिप मंदिर परिसर में हुआ
अंबानी परिवार ने जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़े अनंत और राधिका के लिए हस्ताक्षर समारोह का आयोजन
जामनगर टाउनशिप मंदिर परिसर में किया। इसमें वर और वधू पक्ष के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी ने एथनिक आउटफिट्स कैरी किए हुए थे। हस्ताक्षर समारोह विवाह के बंधन में बंधने वाले जोड़े का जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। जहां वर और वधू इस अध्याय को शुरु करने से पहले वहां मौजूद लोगों को साक्ष्य मानकर हस्ताक्षर करते हैं। वहीं दोनों की तरफ से एक-गवाह भी होते है जो दोनों की तरफ से हस्ताक्षर कर इस बात को कंफर्म करते हैं।

कई मेहमानों ने की शिरकत
1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में देश-विदेश से एंटरटेनमेंट, म्यूजिक, राजनीति, उद्योग जगत और खेल जगत के जाने-माने दिग्गज शामिल होने पहुंचे थे। इवेंट में जहां फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ती जमकर महफिल जमाई, वहीं पॉपस्टार रिहाना और एकॉन की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली। ये जोड़ा 12 जुलाई को मुंबई में स्थित एंटीलिया में शादी के बंधन में बंधेगा।



Click it and Unblock the Notifications
