Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
अनंत अंबानी बने रिलायंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, हर साल मिलेगी इतनी सैलरी, देखें पूरी डिटेल्स
Anant Ambani salary : भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नई जिम्मेदारी 1 मई 2025 से शुरू हो गई है और उनका कार्यकाल पांच साल का होगा।
इससे पहले अनंत रिलायंस के बोर्ड में नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें कंपनी के फुल-टाइम डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया गया है।

कितनी मिलेगी सैलरी?
रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से BSE फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, अनंत अंबानी को इस पद के लिए हर साल 10 से 12 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा उन्हें कंपनी के लाभ में से कमीशन भी मिलेगा और कई अन्य तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। कंपनी ने यह भी कहा कि उनका वार्षिक वेतन वृद्धि (Annual Increment) रिलायंस की एचआरएनआर कमेटी (HRNR Committee) द्वारा तय की जाएगी।
कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?
अनंत अंबानी को केवल सैलरी ही नहीं, बल्कि 20 करोड़ रुपये तक के पैकेज के साथ कई अन्य भत्ते भी मिलेंगे, जिनमें शामिल हैं:
- हाउस रेंट अलाउंस और हाउस मेनटेनेंस अलाउंस
- गैस, बिजली, और पानी के लिए भत्ते
- बिज़नेस ट्रिप्स के दौरान उनके, उनकी पत्नी और असिस्टेंट्स के रहने, खाने और ट्रैवल का खर्च
- घर पर कम्युनिकेशन सुविधाओं का खर्चा
- मेडिकल ट्रीटमेंट और सिक्योरिटी उनके और उनके परिवार के लिए
किन प्रोजेक्ट्स की करेंगे निगरानी?
रिलायंस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अनंत अंबानी कंपनी की कैपिटल प्रोजेक्ट्स की योजना, निगरानी और क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह खास तौर पर विनायल चेन और स्पेशलिटी पॉलिएस्टर्स से जुड़ी परियोजनाओं और न्यू एनर्जी गीगाफैक्ट्रीज़ (New Energy Gigafactories) पर फोकस कर रहे हैं।
सामाजिक पहल और अन्य जिम्मेदारियां
अनंत अंबानी केवल कॉरपोरेट क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वह सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल की गतिविधियों से जुड़े हैं और उन्होंने हाल ही में शुरू की गई "वंतारा" पहल का भी नेतृत्व किया है, जिसका उद्देश्य वन्यजीवों का बचाव, संरक्षण और देखभाल करना है।
रिलायंस के अन्य वर्टिकल्स में भी भूमिका
अनंत रिलायंस ग्रुप के कई अन्य वर्टिकल्स से भी जुड़े हुए हैं:
- जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (मार्च 2020 से)
- रिलायंस रिटेल वेंचर्स (मई 2022 से)
- रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी (जून 2021 से)
- रिलायंस फाउंडेशन (2022 से बोर्ड सदस्य)
शिक्षा
अनंत अंबानी ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई अमेरिका की प्रतिष्ठित ब्राउन यूनिवर्सिटी से पूरी की है।



Click it and Unblock the Notifications
