Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Anant-Radhika Wedding Return Gift Video: अनंत अंबानी ने 25 दोस्तों को रिटर्न गिफ्ट में दी 2 करोड़ की घड़ी
Anant-Radhika Wedding Return Gifts: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी बेहद धूमधाम से संपन्न हुई। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से मेहमान शामिल हुए। मुकेश अंबानी ने VVIP मेहमानों पर करोड़ों रुपये खर्च किए। राधिका ने सोने के तारों से जड़ा लहंगा पहना था, जबकि अनंत की शेरवानी की कीमत 214 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शादी का कुल खर्चा 5000 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।
अनंत अंबानी ने अपने दोस्तों को भी खास तोहफे दिए। 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी के दौरान अनंत के कई करीबी दोस्त मौजूद थे। इस मौके पर अनंत ने अपने 25 दोस्तों को महंगी घड़ियां गिफ्ट कीं।

महंगी घड़ियों का उपहार
अनंत ने शिखर पहाड़िया, वीर पहाड़िया, मिजान जाफरी, शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह समेत कई दोस्तों को 18 कैरेट रोज गोल्ड ऑडेमार्स पिग्यूट वॉच गिफ्ट की है। यह घड़ी लीव वर्ष, महीना, खगोलीय चंद्रमा, दिन तारीख के साथ पूरा कैलेंडर दिखाती है और 40 घंटे रिजर्व प्रोवाइड करती है।

इस घड़ी में 18 कैरेट गोल्ड, AP फोल्डिंग बकल और ब्लू एलीगेंट स्ट्रैप शामिल हैं। इसकी कीमत 1.67 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा भी दोस्तों को कई खास गिफ्ट्स मिले हैं।
दोस्तों का खास अंदाज
अनंत की शादी में उनके दोस्त खास तरह के कपड़े पहने नजर आए जिनपर DDC लिखा हुआ था। शादी में दोस्तों ने जमकर डांस भी किया था और माहौल को खुशनुमा बना दिया था।
मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी में जमकर खर्चा किया था, लेकिन बेटे अनंत ने भी अपने दोस्तों के रिटर्न गिफ्ट में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। यह आयोजन न केवल भव्यता बल्कि मित्रता का भी प्रतीक बन गया है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
