Latest Updates
-
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Anant-Radhika Wedding: ये हैं देश की 7 सबसे महंगी शाादियां, जिसमें हुआ करोड़ों-अरबों का खर्चा
Top 7 most expensive wedding in india : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़ी तैयारियों पर हर किसी निगाहें टिकी हुई हैं। 12 जुलाई को यह कपल विवाह बंधन में बंध जाएगा। अंनत अंबानी की शादी में मुकेश अंबानी ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ अनंत और राधिका के लिए जामनगर में हुए प्री-वेडिंग में करीब 1,260 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
इसके अलावा, अंबानी परिवार ने एक आलीशान क्रूज शिप पर दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी किया, जिसमें मेहमान इटली से दक्षिणी फ्रांस आए थे। उसमें भी कई करोड़ रूपए खर्च हो गए। इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि शादी तक न जाने और कितने करोड़ों-अरबों रूपए खर्च होगे। ऐसे में कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह दशक की सबसे महंगी शादी होगी।
लेकिन आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के अलावा भी देश में कई महंगी शादियां हुई है। जो चर्चा का विषय बनी थी। आइये जानते हैं अब तक की 6 सबसे महंगी भारतीय शादियों के बारे में।

1. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल: 700 करोड़ रुपये
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की आनंद पीरामल से शादी 12 दिसंबर 2018 में हुई। इस शादी का जश्न एक हफ्ते तक अलग-अलग शहरों में चला था। रिपोर्ट के मुताबिक इस पर शादी पर अनुमानित 700 करोड़ रुपये (100 मिलियन डॉलर) खर्च हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समारोह उदयपुर, इटली के लेक कोमो और मुंबई में आयोजित किए गए।

2. सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय की शादी 554 करोड़ रुपए
2004 में सहारा समूह के पूर्व अध्यक्ष, व्यवसायी सुब्रत रॉय ने जब अपने बेटों की शादियां की तो पूरी दुनिया देखते रह गई। लखनऊ के सहारा शहर में शाही अंदाज में संपन्न हुई इस शादी को आज भी याद किया जाता है।
इस शादी में करीब 554 करोड़ रुपये (75 मिलियन डॉलर) खर्च किए थे।

3. ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी: 500 करोड़ रुपये (लगभग 74 मिलियन डॉलर)
माइन इंडस्ट्री से जुड़े पूर्व राजनेता जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी रेड्डी ने राजीव रेड्डी से 2016 में शादी की थी। जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपये (74 मिलियन डॉलर) खर्च होने का अनुमान है। बैंगलोर पैलेस में हुई इस शादी में पांच दिवसीय समारोह में लगभग 50,000 मेहमान शामिल हुए थे। इस शादी में दुल्हन की जूलरी से लेकर साड़ी तक चर्चा में रहे थे।

4. सृष्टि मित्तल और गुलराज बहल: 500 करोड़ रुपये
स्टील टाइकून प्रमोद मित्तल की छोटी बेटी सृष्टि मित्तल ने 2013 में स्पेन के बार्सिलोना में तीन दिन चलने वाले लेविश वेडिंग में इन्वेस्टमेंट बैंकर गुलराज बहल से शादी की थी। इस शादी में उन्होंने 500 करोड़ रुपए खर्च किए थे। प्रसिद्ध स्पेनिश सेलिब्रिटी शेफ सर्जी अरोला इस शादी के लिए 60 किलो का एक विशाल 6 फ्लोर का वेडिंग केक बनाया था।

5. वनिशा मित्तल और अमित भाटिया: 240 करोड़ रुपये
2004 में स्टील टाइकून लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा की लंदन के बैंकर अमित भाटिया से पेरिस में शादी की थी। जिसके फंक्शन छह दिनों तक चले थे। इस शादी में तकरीबन 240 करोड़ रुपये से ज़्यादा का खर्चा आया था। इस शादी में काइली मिनॉग और शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे बॉलीवुड सितारों ने प्रस्तुति दी थी।

6. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा: 100 करोड़ रुपये
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में लेक कोमो में शादी की थी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
7. सोनम वासवानी और नवीन फैबियानी 210 करोड़ रुपए
स्टैलियन ग्रुप के संस्थापक और अमेरिका के सबसे बड़े व्यापारी सुनील वासवानी ने अपनी बेटी सोनम वासवानी की भव्य शादी की थी। ऑस्ट्रिया के विएना में हुई इस शादी में करीब 210 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। यह भी सबसे महंगी शादियों में से एक है।



Click it and Unblock the Notifications