Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Ananya Panday Birthday: बंगला, लग्जरी कार कलेक्शन, 26 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं अनन्या पांडे
Ananya Panday Net Worth : अनन्या पांडे ने 2019 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पति, पत्नी और वो, खाली पीली, गहराइयां, और वेब सीरीज कॉल मी बे जैसे प्रोजेक्ट में में काम करते हुए खुद को इंड्रस्टी का हिस्सा बनाया। हाल ही में उनकी वेब सीरीज कॉल मी बे और आने वाली फिल्म CTRL को लेकर भी वह काफी चर्चा में हैं। अपनी एक्टिंग ही अनन्या का फैशन सेंस भी यूथ के बीच काफी फेमस है।
आज अनन्या अपना 26 वां जन्म दिन मना रही है, बॉलीवुड के 5 सालों के करियर में अनन्या करोड़ों की मालकिन (Ananya Panday Net worth) बन गई हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ।

अनन्या पांडे की नेट वर्थ
अनन्या पांडे की नेट वर्थ की बात करें तो पिछले पांच सालों में, उन्होंने फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, और अन्य प्रोजेक्ट्स से अच्छी-खासी कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनन्या पांडे की नेटवर्थ 2019 में 54 करोड़ रुपए थी, जो 2020 में बढ़कर 58 करोड़, 2021 में 66 करोड़ और 2022 में 70 करोड़ रुपए हो गई। फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 74 करोड़ रुपए आंकी गई है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट्स और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर आता है, जहां वह कई मशहूर ब्रांड्स का प्रचार करती हैं।
जीती है लग्जरी लाइफस्टाइल
अनन्या पांडे वाकई एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं, और उनकी हाई-एंड कारों और मुंबई में उनके घर के साथ उनकी संपत्ति भी इस बात का प्रूफ है। फिल्मों के अलावा, वह कई ब्रांड्स से जुड़ी हैं और इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स के जरिए भी अच्छी कमाई करती हैं।
अनन्या के पास है घर और इतनी हाईटेक कार
अनन्या पांडे ने 2023 में धनतेरस के मौके पर अपना नया आलीशान घर खरीदा और उनके पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, रेंज रोवर स्पोर्ट, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास, स्कोडा कोडियाक और हुंडई सैंटा फे जैसी लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। उनकी ये संपत्ति उनके लग्जरी लाइफस्टाइल का बेहतरीन उदाहरण है।
कई ब्रांड्स को करती हैं प्रमोट
रिपोर्ट्स में दावा किया है कि अनन्या हर महीने 60 लाख और हर साल करीब 7 करोड़ रुपए कमाती हैं। वे अपनी एक फिल्म के लिए कुल 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा वे ब्रांड इंडोर्समेंट्स से मोटी रकम कमाती हैं। अनन्या स्केचर्स इंडिया, स्वारोव्स्की, प्यूमा, लैक्मे, फास्ट्रैक परफ्यूम, मेबेलीन, जेबीएल और गार्नियर जैसे ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसेडर हैं।



Click it and Unblock the Notifications
