Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Coldplay कॉन्सर्ट में Andy Byron के अफेयर का हुआ पर्दाफाश, अरबपति सीईओ की नेटवर्थ कर देगी हैरान
Astronomer CEO Andy Byron Networth : बोस्टन में हाल ही में हुए कोल्डप्ले के एक लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा दिया। मशहूर टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर (Astronomer) के सीईओ एंडी बायरन (Andy Byron) और कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर यानी HR हेड क्रिस्टिन कैबोट (Kristin Cabot) की एक क्लिप तेजी से वायरल हो गई है, जिसमें दोनों को "किस कैम" (Kiss Cam) पर एक साथ देखा गया, जिससे दोनों के बीच अफेयर की चर्चा तेज हो गई है। जैसे ही वे दोनोंबड़ी स्क्रीन पर नजर आए, वहां मौजूद दर्शकों में हंसी की लहर दौड़ गई।
वीडियो में देखा गया कि किस कैम पर खुद को देखकर दोनों कुछ प ल के लिए असहज हो जाते हैं, लेकिन इस क्लिप के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग इसे महज एक संयोग मान रहे हैं, तो कुछ इसे अफेयर से जोड़ रहे हैं।

कौन हैं एंडी बायरन?
एंडी बायरन एक अनुभवी टेक्नोलॉजी लीडर हैं, जो जुलाई 2023 में Astronomer कंपनी के सीईओ बने थे। इस कंपनी का मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है। यह एक डेटा ऑप्स कंपनी है जो "Astro" नाम का एक प्लेटफॉर्म बनाती है। यह प्लेटफॉर्म कंपनियों को Apache Airflow वर्कफ्लो को आसानी से मैनेज करने में मदद करता है, जिससे सिस्टम का अपटाइम बना रहता है और डेवलपमेंट का प्रोसेस बेहतर होता है।
एंडी इससे पहले भी कई नामी सॉफ्टवेयर कंपनियों जैसे Lacework, Cybereason और Fuze में अहम लीडरशिप भूमिका निभा चुके हैं। वह सोशल मीडिया, विशेषकर लिंक्डइन पर काफी एक्टिव रहते हैं और कंपनी से जुड़ी जानकारियां और इनसाइट्स साझा करते रहते हैं। निजी जीवन की बात करें तो एंडी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं।
EVERYONE IS A LOVER SOMEWHERE. 😄 pic.twitter.com/ecpixvB3d3
— Coldplay Access (@coldplayaccess) July 17, 2025
कितनी है एंडी बायरन की नेट वर्थ?
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, Astronomer की सीरीज D फंडिंग के बाद कंपनी की वैल्यूएशन करीब 1.2 से 1.3 बिलियन डॉलर (लगभग ₹10,000 करोड़) तक पहुंच गई थी। बतौर सीईओ, एंडी बायरन के पास कंपनी में 1% से 5% हिस्सेदारी होने का अनुमान है। ऐसे में उनकी हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 12 मिलियन से 65 मिलियन डॉलर (लगभग ₹100 करोड़ से ₹546 करोड़) के बीच बैठती है।
अगर उनकी बेस सैलरी, बोनस और पिछली कंपनियों से मिले स्टॉक ऑप्शन को भी इसमें जोड़ दिया जाए, तो उनकी कुल अनुमानित नेट वर्थ करीब 20 मिलियन से 70 मिलियन डॉलर यानी ₹168 करोड़ से ₹588 करोड़ के बीच मानी जा रही है।
कौन हैं क्रिस्टिन कैबोट?
क्रिस्टिन कैबोट वर्तमान में एस्ट्रोनॉमर में चीफ पीपल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। इस भूमिका में वह एचआर ऑपरेशंस, हायरिंग स्ट्रैटेजी, एंप्लॉई पॉलिसी और कंपनी के आंतरिक कल्चर को लेकर काम करती हैं। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड काफी मजबूत है और वह लंबे समय से HR इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
हालांकि इस वायरल वीडियो के बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को हल्के-फुल्के अंदाज में ले रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कंपनी के टॉप एग्जीक्यूटिव्स के बीच कुछ चल रहा है।
अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अभी तक न तो एंडी बायरन और न ही क्रिस्टिन कैबोट ने इस पर कोई सार्वजनिक बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब लाखों बार देखा जा चुका है, और यूजर्स इसपर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं



Click it and Unblock the Notifications