Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Anil Ambani Networth: रईसी से कंगाली तक! कभी इतने अमीर हुआ करते थे अनिल अंबानी, अब नेटवर्थ हुई जीरो
Anil Ambani Networth: अंबानी खानदान के चिराग अनिल अंबानी की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अनिल की 50 से ज्यादा कंपनियों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का छापा पड़ा है। ये वही अनिल अंबानी हैं जिनका एक समय में दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में नाम गिना जाता था। मीडिया उन्हें "कॉरपोरेट वर्ल्ड का प्रिंस" कहती थी, और हर बड़ी डील के पीछे उनका हाथ होता था।
लेकिन वही अनिल अंबानी आज आर्थिक तंगी का ऐसा शिकार बने कि अदालत में खुद को "कंगाल" तक घोषित कर चुके हैं। आइए जानते हैं अनिल अंबानी जो कभी बिजनेस का सितारा था आज उनकी फाइनेंशियल हालत कैसी है?
कितनी है अनिल अंबानी की नेटवर्थ?
अंबानी फैमिली को एशिया की रईस फैमिली में गिना जाता है। धीरूभाई अंबानी के दो बेटे मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी ने अपने पिता के बिजनेस को आगे बढ़ाने का जिम्मा संभाला। हालांकि मुकेश अंबानी का तो बिजनेस आसमान की बुलंदी पर है लेकिन छोटे भाई अनिल अंबानी का बिजनेस डगमगा गया है। कभी देश के टॉप अमीरों में गिने जाने वाले अनिल आज अर्श के फर्श पर आ गए हैं। उनकी नेटवर्थ में तेजी से गिरावट आ रही है, ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार साल 2008 में अनिल की नेटवर्थ $42 बिलियन थी जो अब करीब 3 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

कुछ ऐसा था अनिल अंबानी का बिजनेस सफर
अनिल अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी का निधन साल 1986 में हो गया था। इसके बाद अनिल ने रिलायंस के फाइनेंशियल लेन-देन के डे-टु-डे मैनेजमेंट को संभाला। साल 2002 में अनिल और मुकेश यानी दोनों भाइयों ने इस रिलायंस ग्रुप को मिलकर आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया लेकिन आपसी कलह की वजह से दोनों भाई अलग हो गए। इस विवाद के बाद मुकेश को तेल और पेट्रोकेमिकल का बिजनेस मिला तो अनिल को टेलिकॉम, पावर और फाइनेंशियल सर्विसेज को आगे बढ़ाने का मौका मिला।

कैसे अर्श से फर्श पर आए अनिल
जो कभी एशिया के अमीर लोगों में गिने जाते थे वो अनिल धीरे-धीरे बिजनेस में नुकसान की वजह से कर्ज में डूब गए। एक समय तो ऐसा आ गया था कि कर्ज न दे पाने की वजह से उन्हें जेल जाने की नौबत आ गई। हालांकि इस मुश्किल वक्त में भाई मुकेश अनिल के काम आए और उन्हें जेल जाने से बचाया।



Click it and Unblock the Notifications
