Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लग्जरी लाइफ जीते हैं अनिरुद्धाचार्य, कथावाचक की एक दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
Aniruddhacharya: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से अपने बयान की वजह से वो विवादों में घिर गए हैं। दरअसल उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर जो बयान दिया था वो मुद्दा अब गरमाता जा रहा है। उन्होंने कहा था कि 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। उनके इस विवादित कथन पर अब कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष अलका लांबा ने मोर्चा खोल दिया है और कहा कि अगर वो उस समय वहां होती तो उनके मुंह पर कालीख पोत देतीं।
विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अनिरुद्धाचार्य की पर्सनल लाइफ के बारे में भी बहुत से लोग जानना चाहते हैं। क्या आप जानते हैं कि अपने प्रवचनों से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले अनिरुद्धाचार्य की रोजाना की कमाई कितनी है? मंच पर धार्मिक साधु की तरह दिखने वाले अनिरुद्धाचार्य की रियल लाइफ किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है। उनकी एक दिन की कमाई जानकर आप वाकई दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं अनिरुद्धाचार्य की नेटवर्थ और रोज की कमाई।
एक दिन की कितनी है अनिरुद्धाचार्य की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिरुद्धाचार्य जी 7 दिन की कथा के लिए 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। साथ ही, हवाई यात्रा, फाइव स्टार होटल और बाकी सुविधा भी आयोजकों द्वारा दी जाती हैं। एक कथा आयोजन से ही 20 लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है। इसके अलावा वो एक दिन के प्रवचन के लिए 1 से 3 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

कितनी है अनिरुद्धाचार्य की नेटवर्थ
साधू-संतो का रूप रखने वाले अनिरुद्धाचार्य की लाइफ किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।अनिरुद्धाचार्य की लाइफ किसी राजा-महाराजाओं से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराज की नेटवर्थ करीब 25 करोड़ रुपये है। इसके अलावा भक्तों की तरफ से अनिरुद्धाचार्य को महंगे तोहफे भी मिलते रहते हैं। हालांकि वो कभी भी किसी से ऐसी कोई मांग नहीं करते हैं लेकिन उनके चाहने वाले और पूजने वाले श्रद्धा भाव से उन्हे उपहार स्वरुप तोहफे देते हैं।
भक्ति और ब्रांड का अनोखा मेल
अनिरुद्धाचार्य जी की पहचान सिर्फ एक संत या कथावाचक की नहीं है, बल्कि वो अब एक ब्रांड बन चुके हैं। उनके कथा आयोजनों में VIP मेहमान, फिल्मी सितारे और राजनेता भी शामिल होते हैं। धर्म के मंच से उन्होंने जो पहचान और आर्थिक सफलता हासिल की है, वो बहुतों के लिए प्रेरणादायक भी है और चौंकाने वाली भी। अनिरुद्धाचार्य जी Instagram, YouTube और Facebook पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं। लाखों फॉलोअर्स उन्हें सुनते और फॉलो करते हैं। उनके कई प्रवचन वीडियो करोड़ों व्यूज हासिल कर चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
