Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Anuradha Paudwal ने शुरु की सियासी पारी, जानें कितनी हैं सिंगर की नेटवर्थ
Anuradha Paudwal Net worth : मशहूर भजन गायिका और बॉलीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल ने राजनीति में एंट्री कर ली है। सियासी पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने चुनावों से ठीक पहले बीजेपी ज्वॉइन कर ली हैं। वो 2024 में होने वाले चुनाव लड़ेगी या नहीं अभी इस बारे में कोई सूचना नहीं हैं। लेकिन वो पार्टी के लिए स्टार चुनाव प्रचार हो सकती है।
बॉलीवुड और संगीत की दुनिया में शोहरत पाने वाली अनुराधा पौडवाल को सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद है। अनुराधा पौडवाल ने न सिर्फ शोहरत बल्कि खूब दौलत भी कमाई हैं। आइए, यहां जानते हैं उनकी नेटवर्थ।

अनुराधा पौडवाल की कितनी है नेटवर्थ?
अनुराधा पौडवाल की नेटवर्थ का फिलहाल कोई खास जानकारी नहीं हैं। उनकी इनकम के कई जरिए हैं। प्लेबैक रॉयल्टी, लाइव शो, रिकॉर्डिंग, इन्वेस्टमेंट, प्रोपर्टी, ब्रांड एंडोर्समेंट और कई बिजनस वेंचर के जरिए कमाई करती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों की माने तो सिंगर की नेटवर्थ 50 से 100 करोड़ रुपये तक हो सकती है। मुंबई में खार में वो अपने डुप्लेक्स घर रहती हैं।
1973 में मिला फिल्मों में गाने का मौका
अनुराधा पौडवाल का जन्म 27 अक्टूबर 1954 को कर्नाटक के एक कोंकणी परिवार में हुआ था। उन्हे पहला प्लेबैक सिंगिंग का मौका 1973 में आई फिल्म 'अभिमान' से मिला था। इसके बाद अनुराधा पौडवाल ने कई सुपरहिट फिल्मों 'आशिकी', 'राम लखन', 'साजन', 'दिल', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'बेटा' के गानों में अपनी आवाज दी थी।
कई अवॉर्ड जीत चुकी हैं
2017 में अनुराधा पौडवाल को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। हिंदी के अलावा अनुराधा पौडवाल गुजराती, पहाड़ी, पंजाबी, तमिल, मराठी, संस्कृत, बंगला, कन्नड़, तेलुगु, उड़िया, असमिया समेत कई भाषाओं में 9,000 से अधिक गाने और 1,500 से अधिक भजन गा चुकी हैं।
कंट्रोवर्सी और दुखों से भी रहा नाता
अनुराधा पौडवाल के पति का साल 1991 में एक्सीडेंट की वजह से निधन हो गया। इसके बाद उनके दोनों बच्चों का जिम्मा सिंगर पर ही आ गया। इसके बाद वे टी सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार से मिलीं। अनुराधा ने गुलशन कुमार संग कई सारे भजन गाए। इस दौरान कामयाबी उनके कदम चूमने लगी। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आई। लेकिन दोनों ने किसी ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। एक समय तक अनुराधा ने सिर्फ टी-सीरीज के लिए गाना जारी रखा। जिसकी वजह से उन्हें बाहर से काम मिलना बंद हो गया। फिर गुलशन कुमार के निधन के बाद उन्होंने फिल्मों के लिए छोड़ सिर्फ भजन ही गाया। 2020 में उनके बेटे आदित्य पौडवाल के निधन से वो फिर एक बार अकेली हो गई।



Click it and Unblock the Notifications
