Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Dr. APJ Kalam Thoughts: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के Golden Thoughts, हर स्टूडेंट को जरूर पढ़ने चाहिए
Dr. APJ Abdul Kalam Thoughts: भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम न केवल एक महान वैज्ञानिक और राष्ट्रपति थे, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत भी थे। 27 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है यह दिन सिर्फ उन्हें याद करने का नहीं, बल्कि उनके विचारों को जीवन में उतारने का भी है। डॉ. कलाम का मानना था कि "बड़ा सोचो, सपने देखो और उन्हें सच करने के लिए मेहनत करो।" उनके विचार हर स्टूडेंट को आत्म-विश्वास, अनुशासन और देशसेवा की भावना से भर देते हैं। अब्दुल कलाम को 'मिसाइल मैन' के नाम से भी जाना जाता है।
डॉ. कलाम के विचार सिर्फ शब्द नहीं हैं, बल्कि जीवन की दिशा देने वाली रोशनी हैं। उनका जीवन और सोच आज भी हर छात्र, युवा और नागरिक के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। इस पुण्यतिथि पर, उनके इन विचारों को आत्मसात करें और अपने जीवन को भी "कलाम की तरह" एक मिशन बना लें। तो चलिए आज उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं प्रेरणादायक Golden Thoughts, जो हर छात्र और युवा के जीवन में रोशनी की तरह काम करेंगे।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचार (Golden Thoughts)
"सपने वो नहीं जो हम नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें नींद नहीं आने देते।"
"अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलना होगा।"
"शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिससे आप दुनिया को बदल सकते हैं।"
"किसी को हराना बहुत आसान है, लेकिन किसी को जीतने के लिए साहस चाहिए।"
"अपने मिशन में सफल होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकनिष्ठ होना पड़ेगा।"
"असफलता कभी मुझे पछाड़ नहीं सकती, जब तक मेरी सफलता की इच्छा मजबूत है।"

"छोटा लक्ष्य अपराध है। महान लक्ष्य तय करो।"
"महान सपने देखने वालों के ही महान सपने पूरे होते हैं।"
"युवाओं को चाहिए कि वे अलग सोचें, कुछ नया करें।"
"कड़ी मेहनत, ईमानदारी और आत्म-विश्वास ही सफलता की कुंजी है।"

"मुसीबतें हमें बर्बाद करने नहीं आतीं, बल्कि हमारे अंदर की संभावनाओं को जगाने आती हैं।"
"ज्ञान हमें इंसान बनाता है, चरित्र हमें महान बनाता है।"
"सफलता की कहानियों को मत पढ़ो, उससे तुम्हें सिर्फ संदेश मिलेगा। असफलता की कहानियाँ पढ़ो, उससे तुम्हें सफलता के रास्ते मिलेंगे।"

"अगर तुम फेल हो जाते हो, तो हार मत मानो - इसका मतलब है 'First Attempt In Learning'।"
"डिग्री लेने के बाद नौकरी तलाशना ठीक है, लेकिन उससे अच्छा है नौकरी देने वाला बनो।"
"जो अपने दिल से काम करते हैं, वही सबसे अच्छा करते हैं।"
"इनोवेशन वह कुंजी है जो किसी भी राष्ट्र को बदल सकती है।"

"अपने सपनों को सच करने के लिए खुद पर विश्वास रखो।"
"देश को बदलना है तो सबसे पहले खुद को बदलो।"
"आकाश की ओर देखो, हम अकेले नहीं हैं - ब्रह्मांड हमारे साथ है।"



Click it and Unblock the Notifications
