Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Holika Dahan 2026 Wishes: जले होलिका, जले अहंकार...इन संदेशों के साथ अपनों को दें होलिका दहन की शुभकामनाएं
Happy Holika Dahan 2026 Wishes: हिंदू धर्म में होलिका दहन का खास महत्व होता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और नकारात्मक ऊर्जा के अंत का प्रतीक माना जाता है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है, जिसके बाद अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। इस दिन लोग होलिका की अग्नि में विभिन्न पूजा सामग्री अर्पित कर परिक्रमा करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। ऐसे में, आप भी अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को इन खास संदेशों के साथ होलिका दहन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Holika Dahan Wishes and Quotes in Hindi
1. जले बुराई की हर चिंगारी आज की रात,
सत्य की हो हर दिल में नई शुरुआत,
होलिका दहन लाए खुशियों का जहान,
आपका जीवन हो सदा रोशन और महान।
होलिका दहन 2026 की शुभकामनाएं!
2. अधर्म की हो अग्नि में हार,
सत्य की हो हर ओर पुकार,
होलिका दहन की शुभ बेला में,
आपका जीवन हो खुशियों से सरोबार।
होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. होलिका की आग में जल जाए आपकी सारी परेशानियां,
खुशियों से भर जाए आपकी जिंदगी की ये नई कहानियां
होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. नफरत की लकड़ियां आज जल जाएं,
प्रेम के दीप हर दिल में जगमगाएं,
होलिका दहन का ये पावन पर्व,
आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाए।
होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार,
लाए जीवन में खुशियाँ अपार।
हर दिन हो रंगों सा खास,
होलिका दहन की शुभकामनाएँ खास।
होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. जलती अग्नि दे ये संदेश,
सत्य के आगे झुके हर क्लेश,
होलिका दहन की शुभ रात में,
मिले आपको खुशियों का परिवेश।
होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. बुराई को आग लगाना है,
अच्छाई को गले लगाना है,
इस होलिका दहन पर सबको ये सिखाना है
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. बुराई की राख उड़ जाए,
अच्छाई का सूरज मुस्काए,
होलिका दहन की शुभ अग्नि,
आपके जीवन को स्वर्णिम बनाए।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. अहंकार की हो आज हार,
सत्य का बजे जयकार,
होलिका दहन की पावन ज्वाला,
भर दे जीवन में उजियार।
होलिका दहन 2026 की शुभकामनाएं!
10. जलें दुख, जलें संताप,
मिटे हर मन का अभिशाप,
होलिका दहन के पावन पर्व पर,
मिले सुख-शांति का प्रताप।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Holika Dahan Wishes and Messages in Hindi
11. राख हो जाए हर परेशानी,
खुशियों से भर जाए कहानी,
होलिका दहन की शुभ घड़ी में,
मिले आपको सुख की निशानी।
होलिका दहन 2026 की शुभकामनाएं!
12. मन से मिटे हर अंधियारा,
जीवन में आए अब उजियारा
सपनों का सजे जीवन में सितारा,
होलिका दहन दे सुख अपार सारा
होलिका दहन 2026 की शुभकामनाएं!
13. जले द्वेष और जले अभिमान,
खिले प्रेम का हर एक अरमान,
होलिका दहन की शुभ अग्नि,
दे जीवन को नई पहचान।
होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
14. अंधकार की हो पराजय,
सत्य की सदा विजय,
होलिका दहन की शुभ बेला,
लाए खुशियों की सरगम नई।
होलिका दहन 2026 की शुभकामनाएं!
15. दहन हो हर बुराई का,
सृजन हो नई अच्छाई का,
होलिका दहन की शुभ रात,
हो आरंभ नई सच्चाई का।
होलिका दहन 2026 की शुभकामनाएं!
16. नफरत की हो राख आज,
प्यार से भरे हर एक काज।
खुशियों का हो सुंदर सवेरा,
होलिका दहन लाए सुख घनेरा।
होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
17. सकारात्मकता की जले मशाल,
दूर हो जीवन से हर बवाल।
प्रेम और शांति का हो संग,
होलिका दहन लाए खुशियों के रंग।
होलिका दहन 2026 की शुभकामनाएं!
18. राख में बदले हर बुराई,
खुशियों की आए अंगड़ाई,
होलिका दहन की शुभकामनाएं,
आपके घर में सुख समाई।
होलिका दहन 2026 की शुभकामनाएं!
19. सत्य की अग्नि रहे प्रखर,
झुके न कभी आपका सर,
होलिका दहन की शुभ बेला,
दे जीवन में उजला सफर।
होलिका दहन 2026 की शुभकामनाएं!
20. जले होलिका, जले अहंकार,
जीते सदा सच्चाई हर बार,
इस पावन पर्व की शुभकामना,
रहे खुशियों की झंकार।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
