Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल
April Fool's Day 2026 Funny Wishes For Friends: साल के 364 दिन हम संजीदा रहते हैं, लेकिन 1 अप्रैल एक ऐसा दिन है जब 'मूर्ख' बनना और बनाना दोनों ही कला मानी जाती है। खासकर जब बात हमारे लंगोटिया यारों की हो, तो मजाक का लेवल थोड़ा 'प्रो' होना ही चाहिए। वे दोस्त जो हमारी हर नस से वाकिफ हैं, उन्हें 'उल्लू' बनाने का मजा ही कुछ और है। 1 अप्रैल 2026 को अगर आप भी अपने जिगरी यार की टांग खिंचाई करने के लिए कुछ चटपटे और मजेदार मैसेजेस की तलाश में हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।
चाहे वह स्कूल की पुरानी यादें हों या ऑफिस की गपशप, इन 30+ प्रैंक मैसेजेस, फनी शायरी और स्टेटस के साथ आप अपने दोस्तों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे। तो चलिए, बिना देर किए चुनिए अपना पसंदीदा मैसेज और शुरू कीजिए 'मिशन अप्रैल फूल'।

दोस्तों के लिए फनी शायरी (Funny Shayari Collection)
फूल ने, फूल से, फूल को, फूल के साथ,
फूल के दिन, फूल बनाया! हैप्पी अप्रैल फूल!
इन हसीनों से रस्में-वफ़ा और दिल लगाना फिजूल है,
जिस दिन कसम खाएं कि सिर्फ 'तुम्हारे' हैं, समझ लेना उस दिन अप्रैल फूल है!
चाँद तारों को देख कर कुछ याद आया,
खिलते गुलाब को देख कर कुछ याद आया,
जरा अपनी शक्ल तो देख लो आईने में...
हंसी आई तो हमें 'अप्रैल फूल' याद आया!
तू मेरा 'लंगोटिया यार' है, ये मेरा इकरार है,
पर आज के दिन तुझे 'उल्लू' बनाना मेरा अधिकार है!
दिल में प्यार, आँखों में इंतज़ार,
तुम जैसे 'मूर्ख' दोस्त का हमें रहता है हमेशा इंतज़ार!
'प्रो' लेवल प्रैंक मैसेजेस (Long Prank Messages for WhatsApp)
ब्रेकिंग न्यूज़: आज सरकार ने एक नया कानून पास किया है।
जो लोग बहुत ज्यादा 'स्मार्ट' बनते हैं, उन्हें जेल भेजा जाएगा।
तुम बिल्कुल घबराओ मत दोस्त... तुम तो 'सुरक्षित' हो! हैप्पी अप्रैल फूल!
एक रिसर्च के अनुसार: मूर्ख लोग मैसेज को 'अंगूठे' से पढ़ते हैं।
अब अपना अंगूठा हटाने की जरूरत नहीं है... जो होना था वो हो गया!
अर्जुन ने कहा था कृष्ण से: "प्रभु, इस धरती पर सबसे बड़ा मूर्ख कौन है?"
कृष्ण मुस्कुराए और बोले- "जो 1 अप्रैल को ये मैसेज पढ़ रहा है!"
अलर्ट: आपके मोबाइल में एक खतरनाक वायरस मिला है।
इसे ठीक करने के लिए फोन को 10 सेकंड तक पानी में डुबोकर रखें।
(मजाक था भाई, अप्रैल फूल!)
खुशखबरी: तुम्हारी लॉटरी लगी है 1 करोड़ की! कूपन नंबर है
001-FOOL-2026. चेक करने के लिए आईने के सामने
जाकर जोर से चिल्लाओ "मैं उल्लू हूँ!"
चटपटे कोट्स और स्टेटस (Sarcastic Quotes & Status)
Status: आज के दिन अपनी तारीफ खुद करो,
क्योंकि दुनिया को तो पता ही है कि तुम 'अप्रैल फूल' हो।
Quote: मूर्खता संक्रामक नहीं होती,
लेकिन तुम्हारे साथ रहकर मुझे डर लगने लगा है!
Status: 1 अप्रैल- जब लोग 364 दिन की एक्टिंग छोड़कर
अपनी असली पहचान (मूर्ख) में आ जाते हैं।
Quote: भगवान ने सबको अक्ल बाँटी,
तुम शायद उस दिन 'टॉयलेट' गए थे! हैप्पी अप्रैल फूल यार!
Status: आज उन सभी दोस्तों को सलाम,
जो बिना किसी खास दिन के भी हमें साल भर 'उल्लू' बनाते हैं।
अन्य छोटे और तीखे मैसेजेस (Short & Sharp Messages)
सावधानी: आज अपनी अक्ल का इस्तेमाल न करें,
क्योंकि आज उसका जन्मदिन नहीं है!
तुम जैसे दोस्त मिलना किस्मत की बात है,
और तुम जैसों को झेलना 'मजबूरी' की बात है।
इंसान साफ़ दिल का होना चाहिए...
दिमाग तो भगवान ने तुम्हें वैसे भी नहीं दिया!
इस मैसेज को 10 लोगों को भेजो,
तुम्हें कल एक गधा दिखाई देगा... आईने में!
हैप्पी अप्रैल फूल! आज अपना
असली चेहरा मत छुपाना, दुनिया को देखने दो।
तुम महान हो, तुम लाजवाब हो,
तुम बेमिसाल हो... सच में तुम बहुत बड़े 'मूर्ख' हो!
आज के दिन 'उल्लू' को बुरा मत कहना, वो तुम्हारा भाई है!
मुझे पता है तुम बहुत बिजी हो,
लेकिन 'मूर्ख' बनने के लिए थोड़ा वक्त तो निकाल ही सकते हो!
1 अप्रैल आ गया है, अब तो अपनी 'असली' पहचान पर गर्व करो।
गधा: "मैं मूर्ख हूँ।" इंसान: "मैं मूर्ख हूँ।" तुम: "हैप्पी अप्रैल फूल!"
अगर कोई तुम्हें कहे कि तुम 'हैंडसम' हो,
तो उसे थप्पड़ मत मारना... बेचारा मजाक कर रहा होगा!



Click it and Unblock the Notifications
