Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
April Fool's Prank Ideas: कुछ ऐसे खास दिन होते हैं, जिन्हें पूरी दुनिया के लोग एक ही उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। ऐसा ही एक दिन 1 अप्रैल का भी है, जिसे अप्रैल फूल्ड डे (April Fools' Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ हल्के-फुल्के मजाक और प्रैंक करते हैं और इसे हंसी-खुशी एंजॉय करते हैं। हालांकि, कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि ऐसा क्या किया जाए जो मजेदार भी हो और किसी को बुरा भी न लगे। अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार को अप्रैल फूल बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ आसान और मजेदार प्रैंक आइडियाज बता रहे हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं -

बेस्ट फ्रेंड को प्रपोज करें
अप्रैल फूल डे पर अपने बेस्ट फ्रेंड को अचानक एक क्यूट सा प्रपोजल मैसेज भेजें, "मुझे लगता है मैं तुम्हें दोस्त से ज्यादा पसंद करने लगा/लगी हूं," उनका रिएक्शन आने तक थोड़ा सस्पेंस बनाए रखें और फिर हंसते हुए सच बता दें कि ये सिर्फ अप्रैल फूल का मजाक था। बस ध्यान रखें कि सामने वाला ज्यादा इमोशनल न हो जाए। मकसद सिर्फ मजेदार रिएक्शन लेना है, दोस्ती खराब करना नहीं।
नकली ब्रेकअप
अपने पार्टनर को एक छोटा सा सस्पेंस भरा मैसेज भेजें, "मुझे तुमसे कुछ जरूरी बात करनी है, अब शायद हम एक दूसरे के साथ नहीं रह सकते हमे सब यहीं खत्म कर देना चाहिए" और वहीं रुक जाएं। जब उनका जवाब आए, तो कुछ सेकंड तक उन्हें कन्फ्यूज रहने दें और फिर हंसते हुए बता दें कि ये सिर्फ अप्रैल फूल का मजाक था। ध्यान रखें मजाक हल्का और प्यारा हो, ताकि सामने वाला मुस्कुराए, परेशान न हो।
टूटी हुई फोन स्क्रीन
किसी दोस्त के फोन में चुपके से "टूटी स्क्रीन" वाला वॉलपेपर सेट कर दें। फिर फोन उन्हें देते हुए कहें यार, शायद गलती से गिर गया जैसे ही वो स्क्रीन देखकर घबरा जाएं। थोड़ी देर मजा लें और फिर हंसते हुए बता दें कि ये सिर्फ एक प्रैंक था।
नकली टैटू प्रैंक
अपने दोस्त या पार्टनर को कहें कि आपने उनके नाम का टैटू बनवा लिया है। फिर हाथ पर फेक टैटू मार्कर से उनका नाम लिखकर एक फोटो भेज दें, ताकि यह असली लगे। जब उनका रिएक्शन आए चाहे शॉक हो या खुशी तब थोड़ी देर बाद हंसते हुए सच बता दें, हैप्पी अप्रैल फूल डे!
पासवर्ड भूल जाने का ड्रामा
अपने पार्टनर या दोस्त के सामने थोड़ा कन्फ्यूजन क्रिएट करें। उनके सामने ऐसे एक्ट करें जैसे आपने पासवर्ड बदल दिया है और अब खुद ही भूल गए हैं यार, मैंने कुछ अलग पासवर्ड रखा था, याद ही नहीं आ रहा, जब वो सच में सोचने लगें और थोड़ा परेशान दिखें, तब मुस्कुराते हुए बताएं कि नया पासवर्ड secret143 है। फिर तुरंत खुलासा कर दें कि ये सिर्फ अप्रैल फूल का मजाक था।



Click it and Unblock the Notifications
