Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जरा हटके: दुनियाभर में अजीबोगरीब तरीके से मनाया जाता है अप्रैल फूल डे, स्कॉटलैंड का तरीका है बेहद मजेदार
1 अप्रैल को दुनियाभर में लोग अप्रैल फूल डे के तौर पर मानते हैं। इस दिन लोग अपने परिचितों, दोस्तों और परिवारजनों के साथ कोई मज़ाक या प्रैंक करके उनको बेवकूफ बनाते हैं।
जहां इस दिन के साथ एक लंबा इतिहास भी जुड़ा हुआ है, वहीं अब कई देशों में इस दिन के साथ के कुछ ख़ास परम्पाराएं भी जुड़ी हुई हैं। ये कुछ ऐसी रिवायतें हैं जो हर वर्ष इन देशों में मनाई जाती हैं। जानते हैं अप्रैल फूल डे से जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक और मज़ेदार परम्पराओं के बारे में -

इटली और फ्रांस में होती है अप्रैल फिश
इटली और फ्रांस में (खासकर बच्चों के बीच) अप्रैल फूल्स डे किसी दूसरे की पीठ पर चुपके से एक कागज़ की मछली चिपका कर मनाया जाता है। जब व्यक्ति को अपने साथ हुई शरारत का पता चलता है, तो वह फ्रेंच में "पोइसन डी एवरिल!" स्लोगन चिल्लाता है, जिसका अर्थ होता है "अप्रैल फिश!"
इंग्लैंड और आयरलैंड में हैं ये अजीब नियम
इंग्लैंड और आयरलैंड में दोपहर तक अप्रैल फूल मनाने का नियम है। दोपहर तक लोग एक दूसरे के साथ प्रैंक करते हैं। लेकिन जो लोग दोपहर के बाद भी प्रैंक करना जारी रखते हैं, नियमानुसार वे खुद मूर्ख घोषित हो जाते हैं। इस दिन कुछ लोग सड़क के बाईं ओर की जगह दाहिने तरफ भी गाड़ी चलाते हैं।

स्कॉटलैंड में होता है दो दिवसीय उत्सव
अप्रैल फूल्स डे के मौके पर स्कॉटलैंड में दो दिवसीय उत्सव मनाया जाता है। उत्सव के पहले दिन लोग एक दूसरे के साथ मज़ाक और प्रैंक करते हैं। इसके बाद दूसरे दिन लोग एक दूसरे की पीठ पर नकली पूँछ लगाते हैं। जिनके पीछे पूँछ लग जाती है उनको मूर्ख घोषित किया जाता है।

कई देशों में छपती हैं झूठी ख़बरें
ब्राज़ील, अमेरिका और भारत के कई समाचार पत्र इस दिन मज़ाकिया या झूठी खबरें छापते हैं। इनमें राजनीतिक व्यंग्य और मज़ाकिया खबरें शामिल होती हैं। पाठकों को पढ़ते वक्त यह सच्ची लगती हैं, पर जब वे अंत में अप्रैल फूल पढ़ते हैं तब उनको खुद के साथ हुए मज़ाक का पता चलता है। साथ ही रेडियो और टीवी पर भी ऐसे ऐसी खबरें चलाई जाती हैं जिसे जाननेके बाद लोग खुद को ठगा महसूस करते हैं और हंसते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
