Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Happy April Fools' Day: दोस्तों रिश्तेदारों को हंसाएं, इन फनी मैसेज के साथ उन्हें थोड़ा उल्लू बनाएं
हर वर्ष दुनियाभर में अप्रैल की पहली तारीख को अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन होता है जब हम दोस्तों और परिवार वालो के साथ छोटे मोटे मज़ाक करते हैं, आजकल जिन्हें प्रैंक के नाम से भी जाना जाता है।
इसके इतिहास की बात करें तो, वर्ष 1381 में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड सेकेंड और बोहिमिया की रानी एनी ने अपनी सगाई की घोषणा करते हुए कहा था कि 32 मार्च को हम सगाई करने वाले हैं।

जनता ने तुरंत ही खुशियाँ मना शुरू कर दिया और समारोह की तैयारियां शुरू हुई। बाद में सभी को यह अहसास हुआ कि वे बेवकूफ बन गये, क्योंकि कैलेंडर में तो 32 मार्च की कोई तारीख ही नहीं होती। बस तभी से 1 अप्रैल को फूल्स डे मनाया जाने लगा।
इस दिन लोग अपने परिचितों को मज़ाकिये सन्देश भेजते हैं। पेश हैं कुछ ऐसे ही फनी मैसेज जो किसी का भी दिल खुश कर देंगे -

चांद तारों को देख कर कुछ याद आया,
खिलते गुलाब को देखकर कुछ याद आया,
दोस्त यूं दिमाग पर जोर ना लगाओ
अप्रैल फूल की याद में सबसे पहले आपका नाम याद आया।
Happy April Fools' Day

मूर्खता के इस पावन पर्व और पवित्र त्यौहार पर
मूर्खों के सरताज को तहे दिल से
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!!

जब तुम आईने के पास जाते हो तो
आईना कहता है ब्यूटीफुल-ब्यूटीफुल
जब तुम आईने से दूर जाते हो तो
आईना कहता है अप्रैल फूल, अप्रैल फूल!!

मैं कश्ती तू किनारा
मैं धनुष तू तीर
मैं मटर तू पनीर
मैं वर्षा तू बादल
मैं राजमा तू चावल
मैं हॉट तू कूल
मैं अप्रैल तू, फूल
अप्रैल फूल बनाया
बड़ा मजा आया।
हैप्पी अप्रैल फूल डे!!

एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बेवकूफ लोग मैसेज पढ़ते हुए अंगूठे का इस्तेमाल करते हैं।
बहुत देर हो गई। अब तुम उंगली बदलने की कोशिश मत करना।
हैप्पी अप्रैल फूल्स डे!!

पृथ्वी घूमना बंद कर सकती है।
पंछी उड़ना बंद कर सकते हैं।
मोमबत्तियां पिघलना बंद कर सकती हैं
और दिल धड़कना बंद कर सकते हैं।
लेकिन...
लेकिन आपका दिमाग कभी काम करना शुरू नहीं करेगा।
अप्रैल फूल डे सिर्फ आप जैसे लोगों के लिए था।
Happy April Fools' Day
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
