Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
April Fools Day: अप्रैल फूल्स डे पर किसी को पागल बनाने से पहले जान लें ये इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
अप्रैल फूल्स डे हर साल अपैल की 1 तारीख को दुनिया भर मनाया जाता है। यह दिन मौज मस्ती और हंसी का माना जाता है। इन दिन आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ मजाक करके, प्रैंक करके हंसते हुए गुजार सकते हैं। अप्रैल फूल डे हंसने और हंसाने का दिन है तो आइए जानते हैं इस दिन से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट्स के बारे में ।

अप्रैल फूल्स डे से जुड़े फैक्ट्स
1. कुछ इतिहासकारों का मानना है कि अप्रैल फूल्स डे की शुरुआत 1582 में हुई थी। इस साल फ्रांस ने एक नए कैलेंडर पर स्विच किया था। जिसका अर्थ है कि पहले उनके नए साल की शुरुआत 1 अप्रैल को हुआ करती थी, जो बाद में बदलकर 1 जनवरी कर दी गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने गलती से 1 अप्रैल को नया साल मनाया और यह दिन अप्रैल फूल कहलाने लगा।
2. अप्रैल फूल डे क्यों मनाया जाता है इसकी कोई सटीक जानकारी तो नहीं पता लेकिन माना जाता है कि इसकी शुरुआत यूरोप में मध्य युग के दौरान हुई थी।
3. कुछ लोगों का मानना है कि अप्रैल फूल डे की शुरुआत बसंत के पहले दिन हुई थी। उनका ऐसा सोचना है कि नेचर अपने बदलते मौसम से इंसानों को मूर्ख बनाती है।
4. स्कॉटलैंड में अप्रैल फूल्स डे दो दिनों तक मनाया जाता है। यहां अप्रैल की 1 और 2 तारीख को अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। 2 अप्रैल के फूल्स डे को "टेली डे" के रूप में जाना जाता है। जिसमें लोग एक दूसरे को मूर्खतापूर्ण कामों को करने के लिए भेजते हैं।
5. अप्रैल फूल्स डे पर लोगों के साथ मजाक करने की परंपरा सालों से चली आ रही है। कुछ लोगों के अनुसार 1698 में लंदन के टॉवर पर शेरों की धुलाई देखने के लिए लोगों को बुलाया गया था। जो एक मजाक था। जिसके बाद से अप्रैल फूल्स डे मनाए जाने लगा।
6. ईरान में अप्रैल फूल्स डे फारसी के नए साल के 13वें दिन मनाया जाता है जो मार्च के अंत या फिर अप्रैल की शुरुआत में आता है। ईरान में इसे सिजदा बेदार के नाम से भी जाना जाता है। वहां भी इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मजाक करते हैं।
7. अप्रैल फूल्स डे के दिन अमेरिका में मजाक करने के लिए न्यूज चैनलों और रेडियो पर नकली समाचार, नकली लॉटरी टिकट और कई नकली घोषणाओं के जरिए लोगों को मूर्ख बनाया जाता है।
8. स्पेन और कई लैटिन अमेरिकी देशों में, इसे "दिया डे लॉस सैंटोस इनोसेंट्स" या "पवित्र मासूमों के दिन" के रूप में जाना जाता है। यहां तक कि वहां अप्रैल फूल डे की छुट्टी भी होती है।
9. प्राचीन रोम में, हिलारिया का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाता था, जिसमें वेशभूषा में तैयार होना और एक-दूसरे के साथ मज़ाक करना होता था।
10. कई देशों में अप्रैल फूल्ड डे के दिन दोपहर तक ही दूसरों के साथ हंसी मजाक करने की परंपरा है। दोपहर के बाद किसी से मजाक करना बेडलक माना जाता है।
11. ग्रीस में अप्रैल फूल डे प्रैंक को गुड लक के रूप में देखा जाता है। वहां लोगों का ऐसा मानना है कि अगर आप किसी के साथ ट्रिक करते हैं तो आपका आने वाला नया साल बहुत ही अच्छा और खुशियों से भरा होता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
