Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कभी पहली फिल्म के लिए एआर रहमान को मिले थे 25 हजार रुपए, आज है LA में बंगला
AR Rahman Birthday : ऑस्कर विजेता और अपनी दमदार गायकी के लिए मशहूर एआर रहमान को कौन नहीं जानता। केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आज यानी 6 जनवरी को सिंगर अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि एआर रहमान की कुल कितनी नेटवर्थ है।
एआर रहमान ने 1992 में रोजा के लिए म्यूजिक दिया था, जिसके लिए उन्हें महज 25 हजार रुपये मिले थे। यहीं से उनकी करियर की शानदार शुरुआत हुई और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यही वजह है कि आज वह भारत के सबसे अमीर सिंगर्स की लिस्ट में आते हैं। आइए जानते हैं कि एआर रहमान कि कितनी हैं नेटवर्थ।

अरबों में हैं नेटवर्थ
एआर रहमान ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिससे उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹2100 करोड़ हो चुकी है। वह एक लाइव कॉन्सर्ट में गाने के लिए प्रति घंटे ₹3-5 करोड़ चार्ज करते हैं। रहमान के मुंबई और देश के अन्य शहरों में शानदार घर हैं। इसके अलावा, उनके लॉस एंजेलिस सहित विदेशों में भी आलीशान बंगले हैं, जो उनकी लग्जरी लाइफ स्टाइल का हिस्सा है।
कार कलेक्शन
एआर रहमान को महंगी गाड़ियों का बेहद शौक है। उनके कार कलेक्शन में ₹93.87 लाख की पावरफुल वॉल्वो एसयूवी, ₹1.08 करोड़ की जगुआर, और ₹2.86 करोड़ की मर्सिडीज शामिल हैं।
एआर रहमान के अचीवमेंट्स
एआर रहमान को 2009 में स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए दो ऑस्कर मिले। इसी फिल्म के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब, बाफ्टा और दो ग्रैमी अवॉर्ड्स भी मिले। 2010 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण, देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, प्रदान किया। इससे पहले, 2000 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था।
रहमान का नाम कनाडा के मरखम शहर में भी अमर है, जहां उनके नाम पर दो सड़कें-'अल्लाह रखा रहमान स्ट्रीट' (2013) और 'एआर रहमान स्ट्रीट' (2017)-बनाई गई हैं। उनके ये अचीवमेंट्स उन्हें भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में एक प्रतिष्ठित कलाकार बनाते हैं।
हाल ही में ए आर रहमान का हुआ है डिवोर्स
रहमान अभी कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होंने और उनकी पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी खत्म करने सबको चौंका दिया। तलाक की वजह बताते हुए सायरा ने कहा कि उनके बीच काफी समय से समस्याएं चल रही थीं, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। एआर रहमान और सायरा बानो तीन बच्चों के माता-पिता हैं। उनके बच्चों का जीवन भी हमेशा चर्चा में रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
