Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
The Archie's: कौन है वर्ल्ड फेमस ‘आर्ची’ कॉमिक्स कैरेक्टर, जिस पर बनी फिल्म से स्टार किड्स कर रहें डेब्यू
The Archie's- फिल्ममेकर जोया अख्तर की अगली फिल्म 'द आर्ची जेड' जल्दी ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में स्टार किड्स शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म वर्ल्ड फेमस 'आर्चीज कॉमिक्स' के कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज पर बेस्ड है।

आर्ची फेमस कॉमिक्स कैरेक्टर (The Archie's Comics) है। आर्ची एंड्रयूज (Archie Andrews) के साथ वेरोनिका (Veronica) लॉज, बेट्टी कूपर और जुगहेड जोन्स जैसे फेमस कैरेक्टर इस कॉमिक्स के हैं। 'द आर्ची जेड' कॉमिक्स सीरीज़ आर्ची कॉमिक्स सीरीज़,कॉमिक्स के इतिहास में सबसे सफल कॉमिक ब्रांड्स में से एक रहा है।

'आर्चीज कॉमिक्स' की अब तक 2 बिलियन कॉपी बिक चुकी हैं
'Archies Comics' 'आर्चीज कॉमिक्स' ने अब तक अपनी 2 बिलियन से अधिक कॉमिक्स बेची हैं। 'आर्चीज कॉमिक्स' दुनियाभर में करीब एक दर्जन विदेशी भाषाओं में प्रकाशित होती आई है। आर्ची कॉमिक्स की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पिछले 80 सालों से आर्ची पूरी दुनिया लोकप्रिय है।

कौन है कैरेक्टर आर्ची?
कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज को पहली बार 1941 में पेप कॉमिक्स में चित्रित किया गया था। इसके बाद से आर्ची की लोकप्रियता सिर चढ़ कर बोलने लगी। आर्ची एंड्रयूज, एक छोटे शहर का यंग लड़का है जिसे म्यूजिक पसंद है, उसे आउटडोर गेम पसंद है। आर्ची लड़कियों को डेट भी करता है। लेकिन वो बहुत ही अच्छा और काइंड हार्टेड यंग ब्वॉय है। आर्ची को कारों का भी बहुत शौक है वो अपनी कार्स को ठीक करना भी जानता है। लड़कियां आर्ची की फैन है। वो लड़कियों को अट्रैक्ट करने में माहिर है। बेट्टी और वेरोनिका जो दोनों ही आर्ची को पसंद करती है उनका कभी न खत्म होने वाला लव ट्रायंगल भी है।
बेट्टी कूपर आर्ची की पड़ोसी और सबसे अच्छी दोस्त है। वहीं वहीं वेरोनीका स्कूल की सबसे फेमस गर्ल लड़की है जो बेट्टी की बेस्टफ्रेंड है। आर्ची का बेस्ट फ्रेंड जुग्ड है, जो काफी कॉमिक है। आर्ची के दो दोस्तो रेगी मेंटल और दिल्टन नाम का एक तेज दिमाग और छोटे कद का दोस्त भी है। इसके अलावा, उनका मिस्टर क्लम्प, रेगी मेंटल पर क्रश है, जो आर्ची गैंग का सबसे प्यारा किरदार है।
आर्ची कॉमिक्स की खास बातें-
- मार्च 2011 में, पहली बार 1942 में पब्लिश आर्ची कॉमिक्स-1 की एक कॉपी नीलामी में 167,300 डॉलर में बेची गई, जो एक गैर-सुपरहीरो कॉमिक्स के लिए एक रिकॉर्ड है।
- रेडियो पर ऑन एयर हुआ द एडवेंचर्स ऑफ आर्ची एंड्रयूज शो। फेमस कॉमिक्स चरित्र 1943 से 1953 तक रेडियो पर द एडवेंचर्स ऑफ आर्ची एंड्रयूज शो ऑन एयर हुआ था। 1990 में आर्ची टेलीविजन फिल्म आर्ची: टू रिवरडेल एंड बैक अगेन भी आई थी। सबरीना: द टीनएज विच का स्क्रीन मॉडिफिकेशन नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
- अप्रैल 2011 में, आर्ची कॉमिक्स कॉमिक-बुक पब्लिशर बनी, जिसने प्रिंट रिलीज़ के दिन ही अपनी पूरी लाइन को डिजिटल रूप में भी पेश किया।
- अक्टूबर 2013 में, आर्ची कॉमिक्स ने अपना पहला हॉरर टाइटल, आफ्टरलाइफ विद आर्ची लॉन्च किया। जिसमें आर्ची और उनके होम टाउन रिवरडेल में होने वाले एक ज़ोंबी अपॉकल्पस से निपटने वाले ग्रुप को चित्रित किया गया था।
- आर्ची कॉमिक्स को जुलाई 2015 में पहले अंक के साथ फिर से लॉन्च हुई।
- मार्वल ने नवंबर 2017 से मार्वल डाइजेस्ट संग्रह प्रकाशित करने के लिए आर्ची कॉमिक्स को लाइसेंस दिया था।
स्टार किड्स से लैस जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज'
नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म जल्दी ही नजर आने वाली है। फिल्ममेकर जोया अख्तर आर्ची एंड्रयूज पर म्यूजिकल फिल्म की निर्देशित हैं। 'द आर्चीज' का भारतीय वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये फिल्म भारत के 1960 के दशक के बैकग्राउंड पर तैयार किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
