Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Arvind Kejriwal Arrested: क्या है PMLA? जिसमें दिल्ली के सीएम की हुई गिरफ्तारी, ये हो सकती सजा
Arvind Kejriwal Arrested News : शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को PMLA के तहत गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को जिस PMLA (Prevention of Money Laundering Act) के तहत गिरफ्तार किया हैं उसमें जमानत मिलना बहुत ही मुश्किल होता है। इसी एक्ट के तहत कुछ समय पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई थी। तब भी यह एक्ट चर्चा में आया था।

चलिए जानते हैं कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) आखिर क्या होता और इसमें कितने साल की जेल हो सकती है?
मनी लॉन्ड्रिंग क्या होती है? (What is money laundering)
PMLA को समझने से पहले ये जानना जरुरी है कि आखिर से मनी लॉन्ड्रिंग होता क्या है? तो बता दें कि गैर-कानूनी तरीकों से कमाए गए काले धन को जब कानूनी तरीके से कमाए गए व्हाइट मनी में बदलने को मनी लॉन्ड्रिंग कहा जाता है। ब्लैक मनी की हेरा-फेरी करने वालों को लाउन्डर कहा जाता है। इसी हेराफेरी को रोकने के लिए 2002 में संसद में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट को पास किया गया था और 2005 में इसे देशभर में लागू किया गया था।
प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट क्या है? (What is PMLA)
2002 में धन शोधन निवारण अधिनियम या प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) को पारित किया गया था। उसके बाद 1 जुलाई 2005 में इस अधिनियम को लागू कर दिया गया। इस एक्ट को मनी लॉन्ड्रिंग पर लगाम लगाने और अवैध रुप से कमाए धन और संपत्ति को जब्त करने के लिए बनाया गया था।
जमानत का नहीं हैं प्रावधान
PMLA कानून बेहद ही सख्त है। इस एक्ट की धारा 45 में जमानत के लिए शर्ते बेहद ही कठोर हैं। इस एक्ट में अग्रिम जमानत का प्रावधान नहीं है। इस एक्ट के तहत गिरफ्तार होने वाले को खुद को निर्दोष साबित करना होता है।
क्या हैं इस एक्ट में सजा (Punishment for money laundering)
PMLA की धारा 4 के तहत दोषी पाए जाने पर 3 साल का कठोर कारावास की सजा मिलती हैं। इसके अलावा कुछ अलग परिस्थितियों में इस सजा को 7 से 10 साल तक भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाता है। पीएमएलए की धारा 5 में दोषी व्यक्ति की संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान भी है।
यह बड़े नेता हो चुके हैं गिरफ्तार
PMLA के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री से पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, आप सांसद संजय सिंह, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, बीआरएस नेता केसीआर की बेटी कविता जैसे नाम भी शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications