Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
दहेज प्रथा के खिलाफ आर्यागो कैब कंपनी की बड़ी पहल, बिहार में दहेज न लेने वाले दुल्हे को मिलेगी फ्री कैब सुविधा
भारत में दहेज की कुप्रथा सदियों से चली आ रही है। जिससे निपटने के लिए भारतीय संविधान में कई तरह के नियम कानून भी बनाए गए हैं। समय-समय पर केंद्र और राज्य सरकार भी कई तरह की स्कीम लाते हैं। ताकि शादी के समय दहेज लेने और देने पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सकें। खासकर बिहार में राज्य सरकार दहेज जैसी कुरीति को खत्म करने के लिए कई बड़े अभियान चला रही है। अब सरकार के इस अभियान में बिहार की पहली और सबसे बड़ी कैब कंपनी ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

दूल्हा-दुल्हन को फ्री कैब सुविधा?
बिहार की आर्यागो कैब कंपनी दहेज प्रथा को खत्म करने और लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए एक नई योजना लेकर आई है। जिसके तहत दुल्हे और दुल्हन को उनकी शादी के गिफ्ट के रूप में मुफ्त कैब सुविधा मिलेगी। जिसमें दुल्हे को बारत ले जाने और दुल्हन को अपने घर लाने के लिए मुफ्त में कैब दी जाएगी।
अभियान की हुई शुरुआत
दहेज लेने या देने की प्रथा को सामाज से खत्म करने के इस अभियान की शुरुआत मैथिलानी ग्रूप की फाउंडर और भारत दहेज उन्मूलन अभियान की प्रदेश प्रभारी अनिता झा ने फ्री कैब को हरी झंडी दिखाकर की।
कहां-कहां है सुविधा?
आर्यागो कैब कंपनी द्वारा शुरू की गई इस फ्री कैब की सुविधा सिर्फ पटना, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में ही लागू किया गया है। अन्य शहरों या जिलों में रहने वाले या बारात लेकर जाने वाले लोगों को इस स्कीम का कोई भी फायदा नहीं मिल पाएगा।
कैसे मिलेगी फ्री कैब सुविधा?
इस स्कीम के तहत दुल्हे को सिर्फ एक सेडान कैब बारात ले जाने के लिए मुफ्त में दिया जाएगा। लेकिन इस कैब को लाने ले जाने में लगने वाले फ्यूल का खर्चा कस्टमर यानि दुल्हे को ही उठाना पड़ेगा। इस ऑफर का लाभ पाने के लिए आपको कम से कम 10 दिन पहले अपनी शादी के कार्ड की सॉफ्ट कॉपी के साथ दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता का मोबाइल नंबर दे कर कैब की बुकिंग करवानी पड़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications