Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Ashish Chanchlani कौन हैं? इंजीनियरिंग छोड़ी, यूट्यूब से कमाए करोड़ों, लव लाइफ से सुर्खियों में छाएं
ashish chanchlani networth : आशीष चंचलानी यूट्यूब की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। अपने कॉमिक टाइमिंग और देसी स्टाइल के कंटेंट से उन्होंने लाखों दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। हाल ही में आशीष इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट के चलते चर्चा में आ गए हैं।
इस पोस्ट में उन्होंने स्वीडिश एक्ट्रेस एली अवराम को गोद में उठाए हुए तस्वीर साझा की है, जिसमें कैप्शन में लिखा है - "आख़िरकार" इस पोस्ट और दोनों की बॉडी लैंग्वेज ने नेटिज़न्स को सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं दोनों एक-दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे?

कौन हैं आशीष चंचलानी?
आशीष का जन्म 8 दिसंबर 1993 को मुंबई के उल्हासनगर में हुआ था। उनके पिता एक थिएटर के मालिक रहे हैं, जिसकी वजह से आशीष का रुझान बचपन से ही अभिनय और एंटरटेनमेंट की ओर था। उन्होंने पढ़ाई के तौर पर सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया, लेकिन मन हमेशा से कंटेंट क्रिएशन की ओर था। इसी जुनून ने उन्हें यूट्यूब की ओर मोड़ा, और आज वो भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर्स में शुमार हैं।
यूट्यूब से बनाई अलग पहचान
आशीष ने अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत 2009 में की, लेकिन उन्हें असली सफलता 2014 में मिली जब उन्होंने अपना चैनल Ashish Chanchlani Vines शुरू किया। इस चैनल पर उन्होंने relatable कॉमेडी वीडियोज़ बनाना शुरू किया, जिनमें दोस्ती, स्कूल-लाइफ, पैरेंट्स और रिलेशनशिप जैसे विषयों पर जोर रहा। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और आज उनके चैनल पर 30.7 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।
उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2019 में उन्हें Forbes India 30 Under 30 की सूची में शामिल किया गया और डिजिटल स्टार के रूप में पहचान मिली।
बड़े पर्दे की तैयारी
यूट्यूब के बाद अब आशीष एक्टिंग और फिल्ममेकिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। उनकी आगामी वेब सीरीज एकाकी एक सुपरनैचुरल थ्रिलर कॉमेडी है, जिसे उन्होंने खुद लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज में आशीष के साथ उनके कई पुराने टीम मेंबर जैसे- आकाश डोडेजा, हर्ष राणे, रोहित साधवानी आदि नजर आएंगे। इसका पोस्टर पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं आशीष?
आज के समय में आशीष चंचलानी की कुल नेटवर्थ लगभग ₹40 करोड़ बताई जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा यूट्यूब, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, इंस्टाग्राम प्रमोशन और लाइव इवेंट्स से आता है। उन्होंने कई नामी ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है और डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बना लिया है।
कंट्रोवर्सी में आया नाम
इतनी लोकप्रियता के बीच आशीष विवादों से भी अछूते नहीं रहे। हाल ही में उनका नाम यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (BeerBiceps) विवाद में भी आया था, हालांकि उन्होंने इस पर खुलकर सफाई दी थी।
क्या एली अवराम संग रिलेशनशिप में हैं?
अब जब उनकी और एली अवराम की तस्वीर वायरल हो चुकी है, तो फैंस बेसब्री से दोनों के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं। क्या यह सिर्फ एक फन पोस्ट था या दोनों के बीच कुछ खास है - यह तो वक्त ही बताएगा!



Click it and Unblock the Notifications
