Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
Assembly Election Result 2023: ऑस्ट्रेलिया में मतदान के दौरान होती है BBQ पार्टी, जानें अजीबोगरीब fun facts
Fun Facts About The Election Across The World: भारत के संविधान ने देश को एक 'लोकतंत्र' घोषित किया है जहां सभी नागरिक अपनी सरकार का चुनाव कर सकते हैं। लोकतंत्र का अर्थ स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव से है, और यहां अलग अलग स्तर की सरकारों के लिए अलग अलग चुनाव कराये जाते हैं। चुनावों के लोकतांत्रिक महापर्व के दौरान देश के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के समान मताधिकार प्राप्त होता है। भारत में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव जो मंगलवार 7 नवंबर 2023 से चल रहे हैं वो 3 दिसंबर 2023 को मतगणना के साथ समाप्त होंगे।
जब पूरा देश मतदान के नतीजे देखने के लिए अपने टीवी और फोन स्क्रीन से चिपका रहेगा, आइए उस दौरान जानते हैं कि दुनिया भर के चुनावों से संबंधित कुछ मजेदार तथ्य।
1. ब्राजील में बच्चे मतदान कर सकते हैं
ब्राजील में बच्चे वोट देने के पात्र हैं, क्योंकि वहां रहने वाले नागरिकों को 16 साल की उम्र में ही वोट देने का अधिकार है। इसके अलावा, ऑस्ट्रिया, निकारागुआ और अर्जेंटीना में भी 16 और 17 साल के बच्चे भी वोट देने के पात्र हैं। इंडोनेशिया और सूडान में 17 साल के बच्चे डाल सकते हैं वोट। भारत में वोट देने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
2. ऑस्ट्रेलिया में मतदान के दौरान होती है BBQ पार्टी

मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए, ऑस्ट्रेलिया में, मतदान स्थलों के पास, उत्सव का माहौल बनाया जाता है और इसमें अक्सर बार्बीक्यू ग्रिल पर सॉसेज एवं अन्य स्वादिष्ट व्यंजन पकाये जाते हैं। इस तरह मतदान के अनुभव को पार्टी में बदला जाता है। शायद यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया में मतदान प्रतिशत करीब 90 फीसदी है.
3. 2012 तक चिली में पुरुषों और महिलाओं ने किया अलग-अलग मतदान
चिली में 1930 में जब महिलाओं को स्थानीय चुनावों में वोट देने का अधिकार दिया गया, तो पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग मतदान स्थान बनाए गए। हालाँकि, वोटिंग रजिस्ट्रियों को 1949 में मिला दिया गया था। 63 साल बाद, सरकार को लगा कि वोटिंग को लिंग के आधार पर अलग नहीं किया जाना चाहिए और आखिरकार सभी को साथ में मतदान देने की व्यवस्था की गयी।
4. अंतरिक्ष से भी अमेरिकी यात्री कर सकते हैं वोट

1997 से, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सवार अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को मतदान करने की क्षमता प्राप्त है। टेक्सास के सांसद ने विदेयक पारित किया था जिसके तहत ह्यूस्टन, टेक्सास में मिशन नियंत्रण द्वारा सुरक्षित मतपत्रों को अंतरिक्ष में भेजने की अनुमति दी गई थी। अंतरिक्ष यात्री अपना मत दे सकते हैं और फिर उनके मतपत्र - मेल में प्राप्त होने वाले कागजी मतपत्रों की पीडीएफ - को वापस पृथ्वी पर भेज दिया जाता है। क्लर्क एन्कोडेड दस्तावेज़ खोल सकते हैं और अंतरिक्ष यात्री के मतपत्र की एक हार्ड कॉपी गिनती के लिए जमा कर दी जाती हैं।
5. एस्टोनिया में आप ऑनलाइन डाल सकते हैं अपना वोट
यदि आप एस्टोनियाई हैं, तो आप ऑनलाइन मतदान कर सकते हैं और स्थानीय मतदान केंद्रों पर लाइन में प्रतीक्षा करने की परेशानी उठाने की जरूरत नहीं है। 2005 से यहां ऑनलाइन वोटिंग प्रणाली लागू हुई। 2023 के संसदीय चुनाव में आधे से अधिक मतदाताओं ने ऑनलाइन वोटिंग प्रणाली का लाभ उठाया। यहां प्रत्येक नागरिक को एक स्कैन करने योग्य आईडी कार्ड और पिन प्राप्त होता है, जिसका उपयोग कर वो वोट दे सकते हैं। वोट एन्क्रिप्टेड होते हैं जिससे वोटर की पहचान गुमनाम रहती है।
6. निरक्षरता का मुकाबला करने के लिए गाम्बिया का रचनात्मक तरीका

यदि आप गाम्बिया में रह रहे हैं, तो नागरिक उम्मीदवारों की तस्वीरों वाले रंग-चढ़े धातु ड्रम में पत्थर डालकर अपना वोट डाल सकते हैं। सभी ड्रमों में घंटियां लगी होती हैं, इसलिए इसमें गिराए जाने के बाद संगमरमर बजने लगता है। यदि घंटी एक से अधिक बार बजती है, तो मतदान कर्मियों को पता चल जाता है कि किसी ने नियम तोड़ा है।
7. स्वीडन और फ्रांस में मतदाता अपने आप हो जाते हैं पंजीकृत
स्वीडन और फ्रांस में जैसे ही लोग 18 वर्ष के हो जाते हैं, उनका नाम मतदाता सूचि में अपने आप ही पंजीकृत हो जाता है।
8. उत्तर कोरिया में भी होते हैं चुनाव
उत्तर कोरिया अपनी तानाशाही सरकार के लिए खबरों में बना रहता है। हालांकि फिर भी वहां चुनाव करवाए जाते हैं। सत्तारूढ़ पार्टी अपने ही नेताओं को खड़ा करके नागरिकों को सीमित विकल्प देते हैं और मतदान कराये जाते हैं।
9. चुनाव में भाग ले सकता है ब्रिटिश सम्राट
ब्रिटेन में लोकतांत्रिक सरकार के साथ साथ राजशाही का भी चलन है। राज परिवार एवं राजा किंग चार्ल्स III भी मतदान में हिस्सा ले सकते हाँ। हालांकि परंपरा के अनुसार दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कभी मतदान नहीं किया था क्योंकि उनके अनुसार देश की राजशाही राजनीति से ऊपर है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
