Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Atal Bihari Vajpayee Quotes: मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते...पढ़ें अटल बिहारी वाजपेयी के 10 अनमोल विचार
Atal Bihari Vajpayee Quotes In Hindi: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती है। उनका जन्म 25 दिसंबर, 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस (Good Governance Day) के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की। 2015 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ एक राजनेता ही नहीं, बल्कि विचारों के ऐसे शिल्पकार थे, जिनकी बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। वे एक महान विचारक, कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और सशक्त वक्ता थे। उनके विचार आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। आज जब देश तेजी से बदल रहा है और समाज को सही दिशा देने वाले विचारों की जरूरत है, तब अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरक विचार हमें ठहरकर सोचने और सही निर्णय लेने की सीख देते हैं। आज इस लेख में अटल जी के कुछ प्रेरणादायक और अनमोल विचार बताए जा रहे हैं, जो आपको जीवन में सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरक विचार (Atal Bihari Vajpayee Inspirational Quotes In Hindi)
1. हमारा लक्ष्य अनंत आकाश जितना ऊंचा हो सकता है, लेकिन हमें अपने मन में हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि जीत हमारी ही होगी।
2. शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होनी चाहिए। ऊंची-से-ऊंची शिक्षा मातृभाषा के माध्यम से दी जानी चाहिए।
3. कभी भी अपनी गलतियों को छुपाने की कोशिश मत करो, इससे आप खुद को और दूसरों को धोखा देंगे।
4. मनुष्य को चाहिए कि वह परिस्थितियों से लड़े, एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़े।
5. छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।
6. गरीबी, दरिद्रता गरिमा का विषय नहीं है, बल्कि यह विवशता है। मजबूरी का नाम संतोष नहीं हो सकता।
7. सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी, मगर यह देश रहना चाहिए।
8. सब कुछ दांव पर लगा है, अब रुकने का विकल्प नहीं है। हम इस मोड़ पर टूट सकते हैं लेकिन झुक नहीं सकते।
9. मैं दूसरों की नजरों से खुद को देख सकता हूं, मैं न तो चुप हूं और न ही गा रहा हूं।
10. हे मेरे प्रभु, मुझे कभी इतना ऊंचा न चढ़ने देना कि किसी अजनबी को गले न लगा सकूं, मुझे हमेशा ऐसे अहंकार से बचाओ।



Click it and Unblock the Notifications
