Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Happy New Year 2024: पेरिस, लंदन, दुबई...दुनियाभर में कैसे नए साल का मनाया जश्न, यहां देखिएं Photos
New Year's Eve 2024 celebrations from around the world : साल 2023 अब इतिहास बनने की ओर है और दुनिया के लोग 2024 के स्वागत की तैयारी में लग गए है। कई देशों में नए साल का आगाज हो गया है तो कई देशों में धीरे-धीरे घड़ी की सुई 12 बजे की ओर से बढ़ रही हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न शुरू हो गया है।
धीरे-धीरे कई शहर नए साल की तरफ बढ़ रह हैं। भारत में भी नए साल के स्वागत को लेकर लोग बेकरार हैं और चंद घंटों में अपने यहां भी साल 2024 का आगाज हो जाएगा। जो शहर न्यू ईयर 2024 में प्रवेश कर चुके हैं। आइए देखिएं उनके नजारे-

किरिबाती
प्रशांत महासागर में स्थित छोटा-से द्वीप किरिबाटी नया साल 2024 मनाने वाला पहला देश बन गया है। देश का सबसे बड़ा द्वीप, जिसे क्रिसमस द्वीप भी कहा जाता है, 2024 में प्रवेश कर गया। भारतीय समय के मुताबिक शाम 5:30 बजे यहां तारीख 1 जनवरी 2024 हो गई। किरिबाटी मध्य प्रशांत क्षेत्र में 33 द्वीपों का एक समूह है। उसके दायरे में 35 लाख वर्ग किलोमीटर का इलाका आता है।
ऑकलैंड, न्यूजीलैंड
किरिबाती के बाद, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड ने भी 11:00 (जीएमटी) पर ऑकलैंड स्काई टॉवर से आतिशबाजी और शहर के हार्बर ब्रिज पर एक लाइट शो के साथ वर्ष 2024 का स्वागत किया।

सिडनी हार्बर ब्रिज पर हुई जोरदार आतिशबाजी
अब ऑस्ट्रेलिया में नए साल के स्वागत किया जा रहा है। न्यूजीलैंड के बाद भारतीय समयानुसार साढ़े 6 बजे ऑस्ट्रेलिया में रात के 12 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। न्यूजीलैंड में 12 बजने के 2 घंटे बाद पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का स्वागत किया गया। सिडनी के विश्व प्रसिद्ध सिडनी हार्बर ब्रिज पर नए साल के स्वागत में जोरदार आतिशबाजी की गई। हार्बर ब्रिज पर होने वाली आतिशबाजी को दुनियाभर में करीब 42.5 करोड़ लोगों ने देखा।

जर्मनी
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 01 जनवरी, 2024 की आधी रात को ब्रैंडेनबर्ग गेट पर आतिशबाजी हुई। जब बर्लिन ने नए साल में प्रवेश किया तब भारत में सुबह के 5 बजकर 30 मिनट हो रहे थे। यानी जर्मनी ने भारत से 5 घंटे 30 मिनट बाद नए साल में प्रवेश किया।

दुबई
1 जनवरी, 2024 की आधी रात को दुबई, संयुक्त अरब अमीरात के ऐतिहासिक बुर्ज अल-अरब होटल और बुर्ज खलीफा में लाइटिंग शो और आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। दुबई में जब न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जा रहा था, तब भारत में 2 बजकर 24 मिनट का समय हो रहा था।

मैड्रिड
स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 1 जनवरी, 2024 को पुएर्टा डेल सोल में आतिशबाजी के साथ रियल कासा डी कोरियोस के क्लोक टॉवर में जश्न मनाया गया।

पेरिस
1 जनवरी, 2024 की शुरुआत में, पेरिस में नए साल के जश्न के दौरान एवेन्यू डेस चैंप्स-एलिसीज़ में "2024" के साथ आर्क डी ट्रायम्फ में जोरदार आतिशबाजी हुई।

ग्रीस
ग्रीस में भारतीय समय के मुताबिक रात 3:30 बजे न्यू ईयर मनाया गया। यहां एथेंस के एक्रोपोलिस में आतिशबाजी हुई। तब वहां घड़ी में 12 बजे थे।



Click it and Unblock the Notifications
