Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के सबसे अमीर क्रिकेटर स्टीव स्मिथ की मिलियन में हैं नेटवर्थ, यहां से कमाते हैं मोटी कमाई
Steve Smith Net Worth : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 5 मार्च 2025 को वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसे स्मिथ बर्दाश्त नहीं कर पाए। अगले ही दिन उन्होंने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
उनके इस अचानक लिए गए फैसले से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई और फैंस हैरान रह गए। इस मौके पर आइए जानते हैं उनके क्रिकेट करियर, नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

स्टीव स्मिथ का वनडे क्रिकेट करियर
स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट में 170 मैचों में कुल 5800 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 43 और स्ट्राइक रेट 86 का रहा। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 164 रन का है। उन्होंने वनडे करियर में 12 शतक और 35 अर्धशतक लगाए। अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई टीम का भरोसेमंद बल्लेबाज माना जाता था।
स्टीव स्मिथ की नेट वर्थ और कमाई के स्रोत
स्टीव स्मिथ की कुल संपत्ति करीब 30 मिलियन डॉलर (लगभग 261 करोड़ रुपये) आंकी गई है। उनकी आय का मुख्य स्रोत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के पांचवें सबसे अमीर क्रिकेटर हैं और उन्होंने अपने करियर में करोड़ों रुपये कमाए हैं।
आईपीएल से स्टीव स्मिथ की कमाई
स्टीव स्मिथ का आईपीएल करियर भी शानदार रहा, हालांकि 2025 में वह अनसोल्ड रहे।
आईपीएल में स्मिथ की सबसे बड़ी डील राजस्थान रॉयल्स के साथ थी, जब उन्हें ₹12.50 करोड़ में खरीदा गया था।
स्टीव स्मिथ का आलीशान घर
स्टीव स्मिथ एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके पास न्यूयॉर्क में एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने 2022 में खरीदा था। इसके अलावा, उनके पास कैलिफॉर्निया में 3 बेडरूम वाला एक शानदार बंगला है, जिसकी कीमत 3.5 मिलियन डॉलर (करीब 30 करोड़ रुपये) है।
स्टीव स्मिथ की वाइफ कौन हैं?
स्टीव स्मिथ की पत्नी का नाम डैनी विलिस है, जो पेशे से एक योग्य वकील हैं। उन्होंने मैक्वेरी यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की और सिडनी में अपनी लॉ फर्म में कार्यरत हैं। स्मिथ और डैनी की पहली मुलाकात 2011-12 के बिग बैश लीग सीजन के दौरान हुई थी, जब डैनी एक छात्रा थीं। दोनों ने 6 साल तक डेट करने के बाद 2017 में न्यूयॉर्क में सगाई की और 15 सितंबर 2018 को शादी कर ली। डैनी को इंटीरियर डिजाइनिंग का भी शौक है और वह अक्सर अपने घर को खुद सजाती हैं।
स्टीव स्मिथ की कमाई के अन्य स्रोत
आईपीएल और क्रिकेट के अलावा स्टीव स्मिथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। वह कई बड़े ब्रांड्स का प्रमोशन करते हैं, जिनमें New Balance, Gillette, Weet-Bix शामिल हैं। इन विज्ञापनों से उन्हें करोड़ों की कमाई होती है।
स्टीव स्मिथ की कार कलेक्शन
स्टीव स्मिथ को लक्जरी कारों का बहुत शौक है। उनके गैराज में Mercedes SUV और McLaren 570S जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications
