Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Axiom-4 Mission Live: भारत के शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा आज, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Axiom-4 Mission Launch Live Streming : भारत के शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा आज भारत के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है।
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की ओर एक ऐसा कदम बढ़ाने जा रहे हैं, जो देश के अंतरिक्ष इतिहास में मील का पत्थर बनेगा। Axiom-4 मिशन के तहत शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे, जो NASA और Axiom Space के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

भारत के लिए ऐतिहासिक पल
शुभांशु शुक्ला चार दशकों में अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा सोवियत मिशन के जरिए अंतरिक्ष गए थे। अब शुक्ला न केवल भारत की नई पीढ़ी के अंतरिक्ष यात्रियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, बल्कि यह मिशन भारत की वैश्विक अंतरिक्ष साझेदारी को भी दर्शाता है।
Axiom-4 मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर उड़ान भरेगी। वे क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक की यात्रा करेंगे।
लॉन्चिंग कब और कहां से होगी?
Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग बुधवार, 25 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे होगी। यह लॉन्च अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से किया जाएगा। इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे, जिनमें शुभांशु शुक्ला पायलट के रूप में अहम भूमिका निभाएंगे। मिशन की कुल अवधि लगभग 14 दिन की हो सकती है।
लॉन्च को लाइव कहां देखें?
इस महत्वपूर्ण लॉन्चिंग को कई डिजिटल और टेलीविजन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकता है:
NASA की वेबसाइट: nasa.gov पर मिशन की पूरी लाइव स्ट्रीम उपलब्ध होगी।
Axiom Space का यूट्यूब चैनल: यूट्यूब पर Axiom-4 मिशन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इसलिए अगर आप इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनना चाहते हैं, तो इन प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखें।
कौन-कौन जा रहा है इस मिशन पर?
Axiom-4 मिशन के चार सदस्यीय क्रू में शामिल हैं:
पैगी व्हिटसन: NASA की पूर्व अंतरिक्ष यात्री और वर्तमान में Axiom Space की ह्यूमन स्पेसफ्लाइट डायरेक्टर। इस मिशन की कमांडर हैं।
शुभांशु शुक्ला: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और इस मिशन के पायलट। ISRO से जुड़े अंतरिक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का हिस्सा रहे हैं।
स्लावोस्ज़ उज़्नान्स्की-विल्निविस्की: पोलैंड से हैं और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के मिशन विशेषज्ञ हैं।
टिबोर कापू: हंगरी से हैं और मिशन के दूसरे विशेषज्ञ हैं।
सुबह चार बजे पहुंच चुके हैं अंतरिक्ष स्टेशन
अंतरिक्ष यात्रियों के गुरुवार, 26 जून की शाम करीब 4:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद है। वहां वे वैज्ञानिक अनुसंधानों, माइक्रोग्रैविटी में होने वाले प्रयोगों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के बाद अंतरिक्ष के लिए जल्द ही प्रस्थान करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
