Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अयोध्या की दिवाली ने रचा इतिहास, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखिए अद्भुत नजारे
Ayodhya Diwali 2025 Guinness World Record: रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव हुआ हुआ जिसमें दीपों की आभा से नहाई रामनगरी किसी स्वप्नलोक से कम नहीं लग रही है। हर गली, हर घाट, हर मंदिर सुनहरी रोशनी में नहा उठा है। दिवाली के इस पावन पर्व पर अयोध्या में आस्था, आनंद और आलोक का संगम देखने को मिला जहां मानो स्वयं भगवान राम की नगरी दिव्यता से आलोकित हो उठी हो। सरयू नदी के 56 घाटों पर 26 लाख 17 हजार 215 दीपक प्रज्जवलित किए गए और महाआरती में 21 हजार लोग शामिल हुए जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।

सोशल मीडिया पर रामनगरी अयोध्या की जगमगाती दिवाली के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। आइए देखते हैं रामनगरी की दिवाली के दिव्य और दिल छू लेने वाले वीडियो और फोटो जिन्हें देख रोम-रोम में बस जाएंगे राम।
अयोध्या की दिवाली ने रचा इतिहास
अयोध्या की पवित्र धरती इस दिवाली एक बार फिर इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गई। रामनगरी में जब एक साथ सरयू नदी के 56 घाटों पर 26 लाख 17 हजार 215 दीपक प्रज्जवलित किए। इससे सरयू घाट से लेकर राम जन्मभूमि तक मानो रोशनी की गंगा बह निकली।
आस्था, आनंद और आलोक का ऐसा संगम पहले कभी नहीं देखा गया और इसी के साथ अयोध्या ने बना डाला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड।
वॉलंटियर्स की मेहनत
दिवाली के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन हुआ जिसमें 26 लाख से ज्यादा दीपक जलाए गए और 21 हजार भक्तों ने एक साथ महाआरती की। इस खास मौके को सफल बनाने के पीछे हजार-दो हजार वॉलंटियर्स का साथ नहीं बल्कि पूरे 32 हजार वॉलंटियर्स ने मेहनत की थी।
"जय श्री राम" के जयकारों से गूंज उठा अयोध्या
पूरी अयोध्या ऐसी लग रही थी जैसे की स्वपननगरी हो। जगमगाती लाइट्स से सजी और लाखों की संख्या में सरयू नदी के किनारे जगमगाते दीपक दिव्य अनुभूति का एहसास करवा रहे थे।
राम जन्मभूमि परिसर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और सरयू आरती के दौरान पूरा अयोध्या शहर "जय श्री राम" के जयकारों से गूंज उठा।
लाखों दीपों की रौशनी में नहाई रामनगरी का दृश्य मानो स्वर्गीय लोक का दृश्य प्रतीत हो रहा था। अयोध्या की दिवाली के दिव्य और दिल को आनंदित करने वाले फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जिन लोगों ने अयोध्या में इस अलौकिक दृश्य के दर्शन न किए हों वो इंटरनेट पर वायरल हो रहे फोटो और वीडियो के माध्यम से उस पल का आनंद उठा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
