Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अमेरिका के Times Square से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक में राम लहर, प्राण प्रतिष्ठा पर दुनियाभर ने मनाया जश्न
Pran Pratishtha celebrations across the world: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो चुकी है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में इसे सेलिब्रेट किया जा रहा है। नेपाल के जनकपुर में जानकी मंदिर को सजाया गया है। यहां एक लाख दीयें जलाकर जश्न मनाया जाएगा।
वहीं अमेरिका के अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट किया गया। आइए जानते हैं कैसे पूरी दुनिया ने इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया।

टाइम स्क्वायर पर लाइव टेलीकास्ट दिखाया
भारतीय प्रवासियों ने अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क को रोशन किया। 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर' ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले टाइम्स स्क्वायर पर लड्डू बांटे। वहीं अमेरिका के अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर के अ प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट किया गया। इसके अलावा रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अमेरिका के गोल्डन गेट ब्रिज पर एक कार रैली का आयोजन किया गया।

मैक्सिको भी हुआ राममय
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले मेक्सिको के शहर क्वेरेटारो को पहला भगवान राम मंदिर मिला। मेक्सिको में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। भारत में लाई गई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अमेरिकी पुजारी ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की।
मॉरीशस में रामचरित मानस का पाठ
मॉरीशस में हिंदू समुदाय के लोग उत्सव में एकजुट होकर दीयें जलाएं और रामचरित मानस का पाठ किया।
ब्रिटेन में मंगल कलश यात्रा
ब्रिटेन ने भी भारतीय समुदाय ने लंदन में भगवा झंडे फहराते हुए कार रैली का आयोजन किया। इसके अलावा ब्रिटेन में अयोध्या के 'मंगल कलश' का भ्रमण कराया जा रहा है, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से एक दिन पहले 21 जनवरी को यह कलश स्लो हिंदू मंदिर पहुंचेगा और 22 जनवरी को इस मंदिर में रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में लगभग 250 हिंदू मंदिर हैं और वे सभी 22 जनवरी को होने वाले उत्सव की तैयारी में जुटे हुए थे।
ऑस्ट्रेलिया में कार रैली
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बढ़ते उत्साह और प्रत्याशा के बीच अगले दो दिनों में ऑस्ट्रेलिया के सैकड़ों मंदिरों में कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। अयोध्या में राम मंदिर के भव्य 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से ठीक एक दिन पहले, सिडनी में भारतीय समुदाय ने शनिवार को एक कार रैली आयोजित करके इस अवसर का जश्न मनाया। इस आयोजन में 100 से अधिक कारों ने भाग लिया, जिससे सैकड़ों 'राम भक्त' और सड़क से निकल रहे राहगीर आकर्षित हुए।
यूरोपीय देश हंगरी में भी जश्न का माहौल
बुडापेस्ट में रह रहे भारतीयों ने रविवार को अपने घरों में स्पेशल हवन का भी आयोजन किया। शाम 5 बजे के बाद से ही हवन कार्यक्रम जारी है। भारतीय समुदाय ने विशेष पूजा भी आयोजित की। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू धर्मावलंबी एकत्र हुए। रविवार को दोपहर के बाद से ही बुडापेस्ट में जगह-जगह पर लोगों ने राम झंडे के साथ खुशियां मनाई।
पाकिस्तान में भी मनाई गई खुशी
22 जनवरी यानी कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन दानिश कनेरिया ने एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लोगों को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाते हुए देखा जा सकता है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान में कई हिंदू धर्म के लोग रहते हैं। ऐसे में राम मंदिर बनने का जश्न वहां के हिंदू जमकर मना रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications