Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
2025 में आग उगलेगा सूरज! बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी हो रही सच
Baba Vanga Ki Garmi Ki Bhavishyavani: बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की बहुत सी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने मरने से पहले प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध और आतंकवादी हमलों के बारे में भी भविष्यवाणियां की थीं। इसी कड़ी में उन्होंने साल 2025 में पड़ने वाली गर्मी को लेकर भी कुछ ऐसा कहा था जो सच साबित होती नजर आ रही है।
बीते कुछ दिनों से गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आइए जान लेते हैं कि बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 2025 में पड़ने वाली गर्मी के बारे में ऐसा क्या कहा है जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है?
सूरज बन जाएगा आग का गोला
भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 2025 में पड़ने वाली गर्मी के बारे में कहा था कि इस साल सूरज आग का गोला बन जाएगा और आसमान से आग बरसेगी। जिस तरह से गर्मी बीते कुछ दिनों से बढ़ गई है उनकी ये भविष्यवाणी सच साबित होती दिखाई दे रही है। वेंगा ने कहा था कि पारा इतना हाई होगा की कूलर और एसी भी फेल हो जाएंगे और तेज लू चलेगी जिसकी वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।

सच हो रही वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी कहीं न कहीं सच साबित हो रही है। जून के महीने में प्रचंड गर्मी ने लोगों को डरा दिया है। पारा 48 के पार पहुंच रहा है और बारिश का कहीं अता-पता नहीं है। ऐसे में अब डर इस बात का है कि अगर समय रहते मानसून नहीं आया तो गर्मी से हाहाकार मच जाएगा। वहीं मौसम विभाग ने भी इस साल बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।

प्राकृतिक आपदा वाली भविष्यवाणी हुई सच
बता दें कि बाबा वेंगा ने 2025 में प्राकृतिक आपदाओं के आने की भी भविष्यवाणियां की थी जो सच साबित हुई हैं। आपको म्यांमार में आए भूकंप का तो याद ही होगा जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद लगातार दिल्ली-एनसीआर वो देश-दुनिया के कोने-कोने से भूकंप की खबरें आने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। बीते 2 दिन पहले चिली में भी तगड़ा भूकंप आया जिसमें इमारतें तो हिल गईं लेकिन अच्छी बात ये रही कि किसी भी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं आई।



Click it and Unblock the Notifications
