Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
वेनेजुएला में फिर आया भूकंप, 2 दिन में 920 मौतें, 3500 घायल; सच हो रही बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी?
Baba Vanga Prediction-Venezuela Earthquake 2026: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला इस समय सदी की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। पहले 7.2 और 7.5 की तीव्रता वाले दोहरे विनाशकारी भूकंप ने तबाही मचाई, और अब शनिवार सुबह-सुबह फिर से आए भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया है। इस महाविनाश में अब तक 920 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,500 से अधिक लोग घायल हैं। दुनिया भर में मची इस उथल-पुथल को देखकर अब लोग रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की साल 2026 की उस खौफनाक भविष्यवाणी से जोड़ रहे हैं जिसमें जिक्र था कि प्राकृतिक आपदा से जाएगी लोगों की जान।

मलबे के ढेर में तब्दील हुए शहर: 920 की मौत और हजारों लापता
वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 की तीव्रता वाले दोहरे भूकंप ने हंसते-खेलते शहरों को पल भर में श्मशान बना दिया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 920 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं और 3,500 से ज्यादा लोग अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। लापता लोगों की संख्या हजारों में होने के कारण मौत का यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है।
शनिवार सुबह फिर हिली धरती
देश अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि शनिवार सुबह वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है, जिसका केंद्र जमीन से 55 किलोमीटर गहराई में था। वैज्ञानिक इसे मुख्य भूकंप के बाद आने वाले खतरनाक 'आफ्टरशॉक' के रूप में देख रहे हैं, जिसने राहत कार्य में जुटे दलों और स्थानीय लोगों के बीच दोबारा दहशत पैदा कर दी है।
USGS की रिपोर्ट: एक हफ्ते में दुनिया भर में आए 93 बड़े भूकंप!
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते दुनिया भर में 4.5 या उससे अधिक तीव्रता वाले कुल 93 भूकंप दर्ज किए गए हैं। इनमें वेनेजुएला का विनाशकारी दोहरा भूकंप, जापान के तट के पास आया 6.9 तीव्रता का भूकंप और उत्तरी कैलिफोर्निया में दर्ज किया गया 5.6 तीव्रता का झटका शामिल है। धरती के भीतर हो रही इस अभूतपूर्व हलचल ने भूवैज्ञानिकों को भी चिंता में डाल दिया है।
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी?
दुनिया भर में एक साथ आ रहे इन भूकंपों ने बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता 'बाबा वेंगा' की भविष्यवाणियों को दोबारा चर्चा में ला दिया है। बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए भविष्यवाणी की थी कि इस वर्ष पृथ्वी अपनी कक्षा में बदलाव या टेक्टोनिक प्लेट्स की बड़ी हलचल के कारण महाविनाश का सामना करेगी, जिससे कई देशों में भीषण भूकंप और सुनामी आएगी। वेनेजुएला में मची तबाही और वैश्विक स्तर पर दर्ज किए गए 93 भूकंपों को देखकर लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं क्या सच में दुनिया बाबा वेंगा के बताए विनाश काल की ओर बढ़ रही है?

क्या कहता है विज्ञान?
एक तरफ बाबा वेंगा की भविष्यवाणी चर्चा का विषय बनी हुई है तो दूसरी तरफ वैज्ञानिकों का कुछ और कहना है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) की रिपोर्ट में अलास्का के क्लैम गल्च में आए 4.9 तीव्रता के भूकंप का भी जिक्र है, जो प्रशांत महासागर की 'रिंग ऑफ फायर' बेल्ट में हो रही भारी उथल-पुथल को दर्शाता है। यही बेल्ट वेनेजुएला से लेकर जापान तक फैले भूकंपों की मुख्य वैज्ञानिक वजह है। वैज्ञानिकों का मानना है कि भूकंप को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है ये एक प्राकृतिक आपदा है।



Click it and Unblock the Notifications
