Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणी से बढ़ी टेंशन! बच्चों से बुजुर्गों तक मोबाइल बना सकता है बड़ा खतरा
Baba Vanga Predictions For Kids Or Elders: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां अक्सर दुनिया में हलचल मचा देती हैं। उनकी कई भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हो चुकी हैं, और अब एक नई चेतावनी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा वेंगा ने ऐसे खतरे की तरफ इशारा किया है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को प्रभावित कर सकता है। यह खतरा किसी प्राकृतिक आपदा, युद्ध या महामारी से नहीं, बल्कि हमारे रोजमर्रा के इस्तेमाल की सबसे आम चीज से जुड़ा बताया गया है।
आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी चीज है जो बच्चे और बुजुर्ग सभी के लिए खतरा बन सकता है। आइए आपको बता दें उस चीज के बारे में
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता
दुनिया की रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी वह भविष्यवाणी, जिसमें उन्होंने मोबाइल फोन, स्क्रीन टाइम और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बड़ा दावा किया था। आज जब मोबाइल हमारी दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है, ऐसे में वेंगा का यह दावा लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।

इंसान बन जाएगा स्क्रीन का गुलाम
उन्होंने वर्षों पहले चेताया था कि आने वाले समय में इंसान "स्क्रीन का गुलाम" बन जाएगा। उन्होंने कहा था कि तकनीक इंसानों की मानसिक शांति छीन लेगी और लोग अपना ज्यादातर समय मोबाइल और डिजिटल डिवाइस पर बिताने लगेंगे जिसका असर सीधे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आप देख रहे हैं कि ऐसा हो भी रहा है और आज के समय में अधिकतर या यूं कहें कि 100 में से 98 लोग स्क्रीन पर ही अपना सारा टाइम देते हैं।
मोबाइल का मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा क्या असर?
बाबा वेंगा ने सालों पहले ये भविष्यवाणी कर दी थी कि आने वाले समय में बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी स्क्रीन का गुलाम बन जाएंगे। ऐसे में उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा जैसे कि-
- लोग अपने आसपास की खूबसूरत दुनिया से दूर हो जाएंगे
- वास्तविकता से कटकर स्क्रीन के भीतर कैद हो जाएंगे
- इसका सीधा असर उनके मानसिक संतुलन पर पड़ेगा
- डिप्रेशन, एंग्जायटी और नींद की समस्याएं बढ़ेंगी
आज की स्थिति को देखें, तो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी मोबाइल स्क्रीन में खोए रहते हैं। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि बढ़ता स्क्रीन टाइम दिमाग पर गहरा असर छोड़ रहा है और वेंगा की चेतावनी आज की हकीकत बनती दिख रही है।
सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा
जैसे ही यह भविष्यवाणी फिर वायरल हुई, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। एक्सपर्ट ने भी इस बात पर सहमति जताई और कहा कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को हल्के में लेना सही नहीं है। इससे डिजिटल लत (Digital Addiction) बढ़ रही है, नींद की गुणवत्ता पहले से खराब हो रही है। साथ ही बच्चों में हाइपरएक्टिविटी व ध्यान की कमी देखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते डिजिटल डिटॉक्स, स्क्रीन टाइम लिमिट और ऑफलाइन एक्टिविटीज को बढ़ावा देना बेहद जरूरी हो गया है।



Click it and Unblock the Notifications
