Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Baba Vanga Predictions 2025: जुलाई में पूरी दुनिया में मची तबाही, अलास्का में भूकंप से मचा हड़कंप
Baba Vanga Prediction On Alaska Earthquake: दुनिया की जानी-मानी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हो चुकी हैं चाहे वो प्राकृतिक आपदाएं हों या वैश्विक संकट। अब एक बार फिर से उनकी भविष्यवाणी सुर्खियों में है, क्योंकि अलास्का में आया भयानक भूकंप लोगों को उनकी कही बातों की याद दिला रहा है। धरती इतनी जोर से हिली कि लोग अपने घरों से डर के मारे बाहर भाग निकले। कई इलाकों में तेज झटकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
भले ही वैज्ञानिक इसे टेक्टोनिक प्लेट्स की गतिविधि मानते हों, लेकिन बाबा वेंगा को मानने वालों का कहना है कि यह 2025 को लेकर की गई उनकी डरावनी भविष्यवाणी का एक हिस्सा है। दरअसल उन्होंने जुलाई 2025 को लेकर कई भविष्यवाणियां की थी जैसे विमान हादसे प्राकृतिक आपदाएं आदि। आइए जानते हैं क्या कहा था बाबा वेंगा ने इस साल के बारे में, और क्या अलास्का का यह भूकंप उसी कड़ी का हिस्सा हो सकता है?

अलास्का में 7.2 तीव्रता का भूकंप
हाल ही में अलास्का में 7.2 की तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के झटके इतने विकराल थे कि पूरी धरती डोल उठी। भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर था, जिससे सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को तटीय इलाकों से हटाया गया और आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दी गईं। भूकंप से लोगों में दहशत भर गई और सभी अपने घरों से बाहर निकल आए। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर विश्वास करने वाले लोग इस भूकंप को उन्हीं की प्रीडिक्शन का हिस्सा मान रहे हैं। वहीं वैज्ञानिक ऐसी किसी भी बात को मानने से इंकार करते हैं।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश
इससे पहले 12 जून को अहमदाबाद प्लेन क्रैश को भी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़ा गया। इस दर्दनाक हादसे में करीब 300 लोगों की जान चली गई। कई परिवार तबाह हो गए और लोगों के घरों के दीपक बुझ गए। इस भयानक विमान हादसे को भी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़ा गया। वहीं ज्योतिष के ज्ञाताओं ने बताया कि जून से लेकर जुलाई तक अंगारक योग बना हुआ है जिसके कारण आगजनी, विमान हादसे और प्राकृतिक आपदाएं आएंगी।
बाबा वेंगा की कौन-कौन सी भविष्यवाणियां हुई सच?
अब तक बाबा वेंगा की कई सारी भविष्यवाणियां सच हुई हैं जैसे अमेरिका में हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले वाली बात हो या फिर कोरोना-19 जैसी महामारी। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भी उन्होंने कई भविष्यवाणियां सच हुईं। अब अलास्का में आए भूकंप के बाद भी सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा का नाम ट्रेंड होने लगा है।
हालांकि कभी भी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि बाबा वेंगा ने स्पेशल डेट पर स्पेशल हादसे को लेकर कोई भविष्यवाणी की हो। हो रही घटनाओं से उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियों को जोड़ा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
